Mathura (Uttar Pradesh, India) । जहां एक तरफ लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं दूसरी और जिले के मुख्य विकास अधिकारी की दरियादिली सामने आई है। बिना समय गंवाए सीडीओ ने गर्भवती महिला को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। सीडीओ मथुरा की यह पहल लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।
सीडीओ का किया धन्यवाद
कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देश के साथ साथ जिले में भी कर्फ्यू जैसे हालात देखने को मिल रहे है । जिधर भी देखो उधर सड़क है खाली पड़ी हुई हैं और हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है ना तो कोई वाहन इन सड़कों पर दिखाई दे रहा है और ना ही कोई व्यक्ति । थाना गोविंद नगर क्षेत्र के डीग गेट चौकी के सामने गर्भवती महिला को लेकर उसके परिजन इधर-उधर भटक रहे थे लेकिन उस गर्भवती महिला को कोई भी अस्पताल भर्ती नहीं कर रहा था। अधिकारियों की गाड़ी को देखकर यह परिवार आंखों में उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई गर्भवती महिला की आपबीती सुन मुख्य विकास अधिकारी का कलेजा पसीज गया और उन्होंने बिना समय गवाएं सरकारी एंबुलेंस 102 को फोन कर तत्काल प्रभाव से एंबुलेंस को बुलाया और गर्भवती महिला को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने सीडीओ का धन्यवाद किया।
सीडीओ ने बताया
वहीं, मामले की जानकारी देते हुए सीडीओ मथुरा नितिन गौड ने बताया एक महिला प्रेग्नेंट थी और उसे उपचार की जरूरत थी तत्काल एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल के लिए भिजवाया गया है क्योंकि लॉक डाउन में कोई भी वाहन नहीं चल रहा है। समय रहते उस महिला को अस्पताल भेज दिया महिला सकुशल है ।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026