Firozabad (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद फिरोजाबाद में दिन दहाड़े एक महिला की चार गोली मारकर हत्या कर दी गई। मायका पक्ष ने पुलिसकर्मी सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है। मौकेे से पति तीन बच्चों सहित फरार हो गया है। मृतका के पति की आगरा में 112 पर तैनाती है।
बताया गया है कि आगरा में डायल 112 में तैनात यतेंद्र की पत्नी सरोज उर्फ पिंकी पुत्री रामप्रकाश निवासी मैनपुरी, शिकोहाबाद में आवास विकास कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहती थी। उनके तीन बेटियां हैं। सरोज के पिता ने आरोप लगाए हैं कि यतेंद्र ने गोली मारकर सरोज की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों बेटियों को लेकर फरार हो गया। हत्या के बाद यतेंद्र ने मृतका के चचेरे भाई को फोन कर पिंकी की लाश घर में होने की जानकारी दी।
पिता ने लगाया आरोप
मृतका के पिता का आरोप है कि यतेंद्र के किसी महिला से संबंध थे जिसके चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक देहात राजेश कुमार का कहना है कि मृतका के पिता ने आरोप लगाए हैं कि सिपाही यतेंद्र ने ये हत्या की है। पुलिस इस मामले पर पड़ताल कर रही है।
- ‘युग बदलना है तो पहले स्वयं को बदलें’ — गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में जे.पी. नड्डा - November 3, 2026
- बनारस मुस्कुराएगा, जब भाजपा जाएगी! काशी पहुंचे अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर सियासी वार - November 3, 2026
- चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का देश के 15 राज्यों में व्यापक असर: भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी; कमजोर पड़ रहा है साइक्लोन - November 3, 2026