Live Story Time
Lucknow, Uttar Pradesh, India.
राजधानी लखनऊ में समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण एक गर्भवती महिला ने राजभवन के पास बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला और नवजात बच्चे को झलकारी बाई अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की मृत्यू हो गई।
इस घटना के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) पत्नी नम्रता के साथ अस्पताल पहुंचे और परिवार का हालचाल लिया। यही नहीं डिप्टी सीएम मृत बच्चे और उसके पिता के साथ बैकुंठ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ बच्चे का अंतिम संस्कार किया।
डिप्टी सीएम ने मामले में बैठाई जांच
वहीं, इस घटना के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने जांच बैठाई है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस लेट क्यों पहुंची इसकी जांच होगी? प्रमुख सचिव को इस मामले की जांच दी गई है। इसके साथ ही परिवार के आरोपों के आधार पर जांच होगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई होगी।
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026