नोएडा। ग्रेटर नोएडा से इस समय एक बड़ा खबर सामने आ रही है। आज सुबह ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है मामला। मारने वालों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है। मरने वालों में अमन पुत्र देवी सिहं (27 वर्ष), देवी सिंह पुत्र रामशाह (60 वर्ष), राजकुमारी पत्नी देवी सिंह (50 वर्ष), विमलेश पत्नी ज्ञानी सिंह (40 वर्ष)। शामिल है।
एक ही परिवार के थे सभी मृतक
घटना ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है. रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे. यह हादसा नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ.
हादसा उस वक्त हुआ जब कर सवार नोएडा से परी चौक की तरफ जा रहे थे। परी चौक जाते समय एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। सूचना मिलने के बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026