Agra, Uttar Pradesh, India. अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा की एक बैठक आज ट्रांस यमुना कॉलोनी में राजेश वर्मा के निवास पर हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद पर गजेंद्र वर्मा का मनोनयन और महानगर अध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा का मनोनयन किया गया।
तन, मन, धन से सेवा करेंगे
इस मौके पर मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि महासभा के एजेंडा को ध्यान में रखकर हम अपने स्वर्णकार समाज की सेवा तन, मन, धन से पूर्ण आस्था के साथ हमेशा करते रहेंगे। समाज के हितों का ध्यान रखेंगे। पदाधिकारियों की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव श्रवण कुमार वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा एवम् प्रदेश अध्यक्ष जय किशन वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया।
20 दिसम्बर को कार्यक्रम
महासभा का अग्रिम कार्यक्रम 20 दिसंबर (रविवार) को नवरंग भवन विजयनगर कॉलोनी, आगरा पर प्रातः 11 बजे रखा गया है।इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजीव वर्मा ने किया। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश चन्द्र वर्मा, प्रदेश महासचिव जितेंद्र वर्मा, गोपाल वर्मा,राजेश वर्मा और गजेंद्र वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश वर्मा, प्रदेश महासचिव मनीष वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026