Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभा के उपरांत भेंट कर छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा से रूबरू कराया। योगेंद्र उपाध्याय ने रैली स्थल कोठी मीना बाजार के टीले पर बनी तत्कालीन जयपुर महाराजा मिर्जा राजा जयसिंह के पुत्र राजा राम सिंह की कोठी के बारे में जानकारी देते हुए कहा इसी स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज को औरंगज़ेब ने कैद किया था।
उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और कुशल कार्ययोजना का वह इतिहास आगरा में छिपा है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने उस समय दुनिया की सबसे बडी ताकत औरंगजेब के मुँह पर तमाचा मारकर अपने शौर्य और राजनैतिक कुशलता से उसकी जेल को तोड़कर निकल गये थे।
विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में देश के नामचीन इतिहासकारों ने शोध करके यह भी बताया है कि जिस मैदान में यह रैली हो रही है इसके दाहिनी तरफ टीले की कोठी तत्कालीन जयपुर महाराजा मिर्जा राजा जयसिंह के पुत्र राजा रामसिंह की कोठी थी। यहीं शिवाजी महाराज को नजरबंद किया गया था। इसी मैदान पर चारों तरफ औरंगजेब की सेना तोपों और हथियारों सहित उनकी घेराबंदी करके पड़ी हुई थी और इस सबकी आंखों में धूल झौंककर शिवाजी महाराज निकल गये थे।
आजादी के 70 साल तक इस सम्बन्ध में न तो कोई शोध किया गया न ही कोई स्मारक बनाया गया। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। उनका इस प्रेरणादायक अध्याय का अभी कोई स्मारक आगरा में नही बन पाया। अब हम आगरा में उनके शौर्य और साहस का ऐसा स्मारक स्थल बनायेंगे जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा और आगरा में पर्यटन को बढ़ावा भी देगा। आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक के निर्माण होने से पर्यटन बढ़ाने के साथ युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलने पर जानकारी साझा की।
कमल चुनाव चिह्न पर आपका वोट सीधे मोदी जी को मिलेगाः योदी आदित्यनाथ
नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा: अखिलेश यादव
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026