narendra modi agra

एससी, एसटी, ओबीसी के हक पर डाका और बहनों के मंगल सूत्र पर नजर डालने से पहले मोदी से निपटना होगा, आगरा में कांग्रेस, सपा, इंडी गठबंधन पर जमकरे बरसे प्रधानमंत्री

Election POLITICS

आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर जनसभा में मोदी की ललकार

सभा में आए लोगों से कहा- सबको राधे-राधे और राम-राम कहना

तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण है हमारा रास्ता, लूट का पैसा गरीबों को वापस होगा

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर 100 प्रतिशत मुस्लिम लीग की छाप

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी के हक पर डाका और बहनों के मंगल सूत्र पर नजर डालने से पहले मोदी से निपटना होगा। उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को मुस्लिम लीग की छाप वाला बताया। आगरा वालों को राम-राम और राधे-राधे भी कहा। फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगवाया। जनता ने जय श्रीराम कहकर अभिवादन किया। उन्होंने आगरा से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को जिताने की अपील की। कहा कि इन्हें दिया गया वोट मोदी को जाएगा। यहां हम प्रस्तुत कर रहे हैं प्रधानमंत्री के भाषण के संपादित अंश-

मैं आज विशेष रूप से आया हूँ। पहले जब आता था तो कुछ देने के लिए आता था, कुछ लेकर के आता था। कोई योजना, उद्घाटन आज मैं आपसे देने के लिए नहीं बल्कि मांगने के लिए आया हूँ। मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूँ। अगर भारत विकसित होता है तो आपका भला होगा कि नहीं होगा, जनता ने आवाज दी- होगा।

देश एकजुट होकर कह रहा है- फिर एक बार- मोदी सरकार

भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आती है। जैसे यहां डिफेंस कॉरीडोर बन रहा है, ये देश की सेना के लिए आत्मनिर्भर बनने के लिए, दुनिया में निर्यात के लिए अस्त्र और शस्त्र बनेंगे। लेकिन दुनियाभर में जो हथियारों के दलाल  हैं, जो पूर्व सरकार में घूस देकर काम कराने के एक्सपर्ट हो गए थे और पुरानी सरकार में बैठे लोगों को मलाई खाने को मिलती थी, उनको भी मजा आता था। ऐसे सारे लोग अब जब मोदी शस्त्रों की यहां बनाने क बात करता है, देश को आतामनिर्भर बनाने की बात करता है तो बौखला गए हैं, बहुत नाराज हैं, वे नहीं चाहते हैं कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वे मोदी के विरोध में एकजुट हो गए हैं। इन ताकतों को रोकना देश के उज्ज्वल भविष्य, देश की सुरक्षा के लिए फिर एक बार- मोदी सरकार बीजेपी, एनडीए सरकार लाना आवश्यक है।

मोदी की रैली
आगरा में मोदी को सुनने आई बहनें

मोदी की गारंटी सबका साथ-सबका विकास की है। लेकिन सपा, कांग्रेस, इंडी गठबंधन के लिए देश से भी पहले उनका वोट बैंक खास है। हमारा दस साल का ट्रैक रिकॉर्ड या भाजपा का संकल्प पत्र सैचुरेशन है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों, बिना रिश्वत के हकदार को अवश्य मिले, यह भाजपा का सैचुरेशन मॉडल है। जहां सैचुरेशन होता है, वहां हकदार को उसका हक मिलता है। बिना धर्म, जाति भेदभाव के सबको लाभ मिलना चाहिए। सच्चा सामाजिक न्याय भी यही है। जब आप बिना भेदभाव, बिना अपने पराए, बिना रिश्वतखोरी के सबका हक पूरा करते हैं तो इससे बड़ा सामाजिक न्याय क्या हो सकता है। आपने देखा होगा फ्री राशन, मुफ्त इलाज, पक्का घर, टॉयलेट्स नल से जल देना.. ये सारे लाभ हर लाभार्थी को मिले, बिना भेदभाव के मिले, ये मोदी की गारंटी है।

मेरा एक काम करोगे.. सब लोग हाथ ऊपर करके बताओ.. मैं दिन रात मेहनत करता हूँ। उत्तर प्रदेश में मेरी हर यजना को नीची ले जाने में योगी जी रातदिन मेहनत करते हैं, उनकी पूरी सरकार मेहनत करती है। फिर भी जब आप गांव-सोसाइटी में जाएं तो दो-चार ऐसे लोग मिल जाएंगे जिन्हें योजना नहीं पहुंची है, उनकी सूची बनाना। उनसे कहना है कि मोदी जी आगरा में आए थे, गारंटी दी है, जिनका बाकी रह गया है, तीसरे टर्म में उनका भी पूरा हो जाएगा। मेरे लिए तो आप सभी मोदी ही हैं। इसलिए मेरी गारंटी आपके माध्यम से जरूर पहुंचेगी।

जब एक के बाद एक गरीब के सशक्तिकरण के काम कर रहे हैं, गरीब को गरीबी परास्त करने के लिए मजबूत कर रहे है, इस मॉडल की दुनिया में चर्चा है। हमारे मॉडल से 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

narendra modi agra
मोदी का सम्मान करती महिलाएं।

हमारे देश में तुष्टीकरण की राजनीति बहुत देखी है। तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को टुकड़ों में बांटकर रख दिया है। सच्चे और ईमानदारों के हक को डुबोया है। इसलिए अब मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। हमारे रास्ता तुष्टीकरण का नहीं है, हमारा रास्ता संतुष्टीकरण का है। सबका साथ-सबका विकास मंत्र भी उसी तुष्टीकरण का महामार्ग है।

सपा, कांग्रेस का इंडी गठंधन घोर तुष्टीकरण में जुटा है। कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा हुआ है। कांग्रेस का मेनिफेस्टो सिर्फ वोट बैंक को मजबूत करने और हमारा देश को मजबूत करने के लिए समर्पित है।

भारत में धर्म के आधार पर कभी भी आरक्षण नहीं दिया जाएगा, यह संविधान सभा में चर्चा के बाद तय हुआ था। बाबा साहब आंबेडकर की इच्छा थी और यही संविधान की मूल भावना है, यही सामाजिक न्याय है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो आए दिन बाबा साहब का अफमान करती है, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की धज्जियां उड़ा देती है। इसी कांग्रेस ने कर्नाटक, आंध प्रदेश, घोषणापत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की है। देश का संविधान, देश की अदालतें कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी हैं। उनकी हर बात को न्याय पालिका ने ठुकरा दिया है। अब कांग्रेस ने पिछे दरवाजे से खेल खेलना शुर किया है। एससी, एसटी, ओबीसी की आँख में धूल झोंककर धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाना चाहती है। ओबीसी का 27 फीसदी का कोटा है, क्योंकि मैं भी उसी समाज से आता हूँ, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए, चुपचाप छीन लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। क्या आपको ये मंजूर है, ये आप सहन कर सकते हैं, ये स्वीकार कर सकते हैं?

narendra modi agra
जनसभा मे उपस्थित लोग।

 कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने रातों-रात सभी मुस्लिम जातियों को ओबीसी बना दिया। उनसे कह दिया कि 27 फीसदी के मालिक हो, लूट हो। ओबीसी के हक पर डाका डाला है। कांग्रेस का इरादा यूपी में भी यही कारनामा दोहराने का है। जहां-जहां मौका मिले ये चोरी-छिपे से ओबीसी, एससी, एसटी का हक लूटकर उनको देते हैं। इसमें समाजवादी पार्टी का पूरा साथ मिल रहा है।

आप याद कीजिए कि 2012 में उत्तर प्रदेश के विधासभा चुनाव से पहले कांग्रेस की केंद्र सरकार ने तब भी यही कोशिश की थी। ओबीसी का एक हिस्सा माइनोरिटी को देने का फैसला किया था। कांग्रेस और सपा का ये खतरनाक खेल ओबीसी, दलितों, वंचितों को समझना पड़ेगा। यहां यूपी में हमारे मौर्या, कुशवाहा, यादव, जाट, गूजर, राजभर, तेली, पाल नेक ओबीसी जातियां है, उनका संविधान के अनुसार हक है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अपने वोट बैंक की खातिर यादवों और पिछड़ों से ही विश्वासघात कर रही है। तुष्टीकर में डूबी सपा और कांग्रेस दोनों की एक ही प्रकार की सोच है।

उत्तर प्रदेश में दोनों लड़कों की दोस्ती का आधार तुष्टीकरण की राजनीति है। भाषण में ओबीसी करते हैं और पिछले दरवाजे से हक छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं।

क्या आप कांग्रेस सपा को ये पाप, बेईमानी करने देंगे, क्या अपने अधिकार को लूटने देंगे?

योगी जी के मुख्यमंत्री बनने से पहले इंडी गठबंधन का नारा होता था- जो जमीन सरकारी है वो जमीन हमारी है। योगी जी की सरकार आई तो ऐसे लोगों को सही जगह पर पहुंचाया।

narendra modi agra
राजकुमार चाहर और प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

इनका नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस के लोग करते हैं कि आपकी सबकी संपत्ति की जांच होगी। कांग्रेस के शहजादे की एक्सरे मशीन बहन बेटियों की अलमारी, लॉकर में पहुंचेगी। गरीब मां ने अपनी बेटी के लिए बाजरा का डिब्बा में रखा है, वहां भी एक्सरे मशीन पहुंचेगी। थोड़ा बहुत जेवरात रखा होगा तो सपां-कांग्रेस की सरकार डकैती डालेगी। मैं नहीं, ये स्वयं कह रहे हैं। क्या हमारी माताएं-बहनें बताएं कि आपके पास जो स्त्रीधन है, मंगलसूत्र को किसी सरकार को लेने देंगे। माता-बहू सर  कटवा देगी लेकिन कभी नहीं देगी, ये इनको मालूम नहीं है।

आपसे आपकी संपत्ति छीनने की कांग्रेस और इंडी गठबंधन की योजना इतने पर ही नहीं रुकती है। उनका कहना है कि वे आपकी विरासत पर भी लूट करेंगे। दादा-दादी ने बेटे को दिया है, जिस दिन वे नहीं रहेंगे, उनकी संपत्ति का 55 परसेंट आधा से ज्यादा सरकार कब्जा कर लेगी, बाकी बचा आपके नसीब में आएगा। माता-पिता की मेहनत को लूटने देंगे क्या? मान लो आपन अपने बच्चों के लिए चार कमरे का घर बनाया है तो आपके बाद सिर्फ दो कमरे मिलेंगे, दो कमरे कांग्रेस-सपा सरकार बनेगी तो हड़प कर लेगी। आपके पास 10 बीघा खेत है तो 5 बीघा ही बच्चों को मिलेगा। क्या अपनी संपत्ति कांग्रेस -सपा के भ्रष्ट पंजे के हाथ में जाने देंगे? मुद्दा बड़ा गंभीर बनता जा रहा है। आपको गुस्सा आ रहा या नहीं?

एससी, एसटी, ओबीसी के हक पर डाका डालने और बहनों के मंगल सूत्र पर नजर डालने से पहले दीवार पर लिखा हुआ पढ़ लो, कान खोलकर सुन लो, जब तक मोदी जिंदा है, ऐसा कोई पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना पड़ेगा।

हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी है, उनकी जांच होगी। लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा। जो  बंगले गाड़ियां जब्त हो रहे हैं, ये जनता को कैसे लौटाया जाए, इस पर मोदी तेजी से काम कर रहा है, रास्ता खोज रहा है। मैं आपका चौकीदार बनकर खड़ा हूँ।

बीते दस वर्षों में मोदी ने 4 करोड़ पक्के घर बनाए हैं, उनमें से तीन करोड़ से अधिक पक्के घर माता-बहनों के नाम मिले हैं। मोदी ने बहनों के जनधन बैंक खाते खुलवाए ताकि सरकारी लाभ का सीधा पैसा घर की माता-बहन के खाते में जाए।

मोदी की गारंटी है कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

देश का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है, आशावान है, सामर्थ्यवान है और मुझे नाज है। मैं  दुनिया में जाता हूँ तो लोग पूछते हैं। इतना बड़े काम और सपनों की ताकत मुझे मरे देश के नौजवानों से मिलती है। देश में नए-नए अवसर बन रहे हैं, युवाओं की आकांक्षा का ध्यान सरकार रख रही है। युवाओं क सहायता के लिए मुद्रा लोन, स्टैंडअफ इंडिया मिशन है। नौकरियों में गैर जरूरी इंटरव्यू खत्म कर दिए हैं।

राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ, उसमें कांग्रेस की गहलौत सरकार स्वयं शामिल थी। यह बात मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने वाले कह रहे हैं। इससे बड़ा पाप और धोखा मेरे देश के युवाओं के साथ नहीं हो सकता है। राजस्थान में अब कांग्रेस का ही पेपर लीक हो गया है। युवाओं को कांग्रेस से बहुत सतर्क रहना है।

आगरा फतेहपुर सीकरी सहित पूरे क्षेत्र को दुनिया के निवेशकों और पर्यटकों को आकर्षक बनाने में जुटे हैं। अयोध्या में लाखों लेग आ रहा है, काशी में लाखों लोग आ रहा है, आप मानकर चलिए कि निकलते हैं अयोध्या और काशी के लिए और जरूर आगरा आकर जाते हैं। इसलिए यहां का टूरिज्म तो बढ़ने ही वाला है। आपके एक हाथ में दो-दो लड्डू हैं।

वोट एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर को तो मिलेगा ही, लेकिन मोदी को भी मिलेगा। मोदी को वोट देंगे, पक्का देंगे? 7 मई को कुछ समय अपने सेवक के लिए जरूरत निकालना। कितनी ही गर्मी, शादियां और निजी काम क्यों न हों, जब मैं दिन-रात मेहनत करता हूँ, तो मतदान के लिए कुछ समय मांगने का हक बनता है कि नहीं? मैं देशवासियों से इतना तो मांग ही सकता हूँ कि मतदान करो।

हर घर-घर जाकर कहना है कि मोद जी आए थे, सबको राधे-राधे कहा है। मेरा राम-राम पहुँचा देना।

Dr. Bhanu Pratap Singh