yogi modi

कमल चुनाव चिह्न पर आपका वोट सीधे मोदी जी को मिलेगाः योदी आदित्यनाथ

Election POLITICS

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.  कोठी मीना बाजार मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पूर्व आगरा से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने जनसभा को संबोधित किया। मोदी जी के आने के बाद आगरा की जनता की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कमल चुनाव चिह्न पर आपका वोट सीधे मोदी जी को मिलेगा। भाषणों के दौरान मोदी-मोदी की गूंज होती रही। संचालन महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया।

प्रधानमंत्री के आने से पूर्व और उनके समक्ष ये नारे लगवाए गए

अबकी बार 400 पार, मोदी जी को जय श्रीराम, आगरा की तरफ से जय श्रीराम, फतेहपुर सीकरी की तरफ से जयश्रीराम, स्वागत है भई स्वागत है मोदी जी की स्वागत है, फिर एक बार मोदी सरकार, मोदी-मोदी, मोदी का परिवार, मोदी-योगी जिंदाबाद।

उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा और फतेहपुर सीकरी की जनता की ओर से पीएम का स्वागत करते हुए कहा-

पीएम ने देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को पंचप्रण के साथ जोड़ने का आह्वान किया था। जो भारत में गुलामी के अंशों को समाप्त करने और विरासत का सम्मान करने के साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना के लिए प्रत्येक भारतवासी को जुड़ने का आह्वान करता है। एक साथ मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान करता है।

भारत के प्रति नफरत की भावना के साथ खड़े कांग्रेस, सपा और इंडी गंठबंधन से जुड़े वे सभी लोग भी है, जिनका इतिहास देश के खिलाफ गद्दारी करने का रहा है। जिनका अतीत जाति, भाषा के आधार पर सामाजिक ताना-बना छिन्न-भिन्न करने का रहा है। इन्हें सत्ता में आने का अवसर मिला तो देश में अनुसूचित जाति, पिछ़ड़ी जाति और गरीबों के हकों पर डकैती डालने का कुत्सित प्रयास किया है।

yogi adityanath
yogi adityanath

देश का लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। उन स्थितियों में 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास किया गया और आज उसका परिणाम है कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद से भारत मुक्त हुआ है। विकास के बडे-बड़े काम हुए हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्राप्त हो रहा है। भारत सबसे बड़ी आर्थिक ताकत के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है।

जिन लोगों को विकास, गरीब कल्याणकारी योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लग रहा है वे फिर से षड्यंत्र करने आपके बीच आए हैं। आप सबका आह्वान है कि आपके वोट ने देश की तकदीर औऱ तस्वीर बदलने में बडी भूमिका का निर्वाहन किया है। नए भारत के शिल्पी और और विकसित भारत के संकल्पकर्ता मोदी जी हमारे बीच हैं। उनका आशीर्वाद आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को प्राप्त है। कमल चुनाव चिह्न पर आपका वोट सीधे मोदी जी को मिलेगा। विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाएगा।

मंच पर सांसद नवीन जैन, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य व डॉ. धर्मवीर प्रजापति, रामप्रताप सिंह चौहान, विधायकगण पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, जलेसर से विधायक संजीव दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन आदि मौजूद थे।

एससी, एसटी, ओबीसी के हक पर डाका और बहनों के मंगल सूत्र पर नजर डालने से पहले मोदी से निपटना होगा, आगरा में कांग्रेस, सपा, इंडी गठबंधन पर जमकरे बरसे प्रधानमंत्री

Dr. Bhanu Pratap Singh