अयोध्या। यूपी कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर राम मंदिर के ट्रस्टी और VHP के महासचिव चंपत राय का एक वीडियो शेयर बड़ा हमला बोला है। इस वीडियो में महासचिव चंपत राय कहते नजर आ रहे हैं कि चांदी के फूल हैं 1000, तो मैं क्या बेचूं? अगर बेचूं नहीं तो क्या करूं?
“चांदी के फूल हैं 1000, तो मैं क्या बेचूं? अगर बेचूं नहीं तो क्या करूँ?”
फिर आगे…
“हमने अपने (राम मंदिर के) दरवाजे में सोना मढ़वाया। मढ़वा के दिया। लोगों ने कहा, सुरक्षा कौन करेगा? एक दरवाजे की कीमत 60 करोड़ हो गयी। हमने कहा, पुजारी की गर्दन काटेंगे और रात को ले जाएंगे।
यहां… pic.twitter.com/Wf3e68vmq5
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 12, 2024
इसके बाद फिर आगे कहते हैं कि हमने अपने (राम मंदिर के) दरवाजे में सोना मढ़वाया। मढ़वा के दिया। लोगों ने कहा, सुरक्षा कौन करेगा? एक दरवाजे की कीमत 60 करोड़ हो गयी। हमने कहा, पुजारी की गर्दन काटेंगे और रात को ले जाएंगे। यहां तो अयोध्या है, जिसकी जान जाती होगी चली जायेगी। मैं तो वहां जाऊंगा नहीं कभी।
यूपी कांग्रेस ने कहा कि इनके लिए धर्म केवल धंधा है। केवल सत्ता की सीढ़ी। इन्हें न प्रभु राम से मतलब है, न उनके नाम से।अभी राम मंदिर बनकर तैयार भी नहीं हुआ कि उसके पुजारी की हत्या और वहां डकैती की योजना बनने लगी। राम ही जाने कि उन्हें और उनके भक्तों को क्या-क्या दिन दिखाएगी ये भाजपा सरकार?
-एजेंसी
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026