बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने किसान प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
मायावती ने कहा है कि किसानों की मांगों को सरकार गंभीरता से ले और सख्ती करने की बजाय वार्ता करे.
बीएसपी प्रमुख ने एक्स पर लिखा, “अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो मांगें हैं, सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में बार-बार आंदोलन के लिए मजबूर न होना पड़े.”
“इस संबंध में दिल्ली चलो के वर्तमान अभियान के तहत आंदोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केंद्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास करे, तो बेहतर तथा इनका शोषण करना भी ठीक नहीं.”
इन मांगों के साथ दिल्ली आ रहे किसान
एमएसपी खरीद की गारंटी दें, नोटिफिकेशन जारी करें
स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करें
किसानों की लागत खर्चे पर 50 फ़ीसदी मुनाफ़ा दिया जाए
किसानों के क़र्ज़ माफ़ किए जाएं
किसान आंदोलन के दौरान जो केस दर्ज किए गए थे, वो वापस लिए जाएं
मनरेगा में 200 दिन काम देने और दिहाड़ी 700 रुपये करें
-एजेंसी
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026