बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष Mayawati ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए बसपा संस्थापक कांशीराम को भी इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजने की मांग की है।
मायावती ने सोशल मीडिया पर किये गये सिलसिलेवार पोस्ट में यह मांग रखी। उन्होंने कहा, देश में खासकर अति-पिछड़ों को उनके संवैधानिक हक के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष करके उन्हें सामाजिक न्याय एवं समानता का जीवन दिलाने वाले जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी को आज उनकी 100वीं जयंती पर अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के निर्णय का किया स्वागत
BSP प्रमुख ने इसी सिलसिले में एक अन्य पोस्ट में कहा, बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे देश के ऐसे महान व्यक्तित्व श्री कर्पूरी ठाकुर जी को देर से ही सही, अब भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत है।
उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम को भी भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते हुए एक अन्य पोस्ट में कहा, इसी प्रकार, दलितों एवं अन्य उपेक्षितों को आत्म-सम्मान के साथ जीने एवं उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बसपा के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी का योगदान ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है, जिन्हें करोड़ों लोगों की चाहत अनुसार भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करना जरूरी है।
केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने बिहार के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है।
-agency
- आगरा में जमीन का खूनी खेल: पूर्व सैनिक के खेत पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ट्रैक्टर के बोनट और टायर में धंसी गोलियां - May 31, 2026
- लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आगरा में दिखा उत्साह: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बाइक चलाकर जनजागरण रैली का किया नेतृत्व - May 31, 2026
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: आगरा के DEI में गूंजा ‘नशामुक्त समाज’ का संदेश, एनएसएस ने निकाली विशाल जागरूकता रैली - May 31, 2026