उत्तर प्रदेश के मथुरा से सासंद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। गुरुवार को हेमा मालिनी खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंच गई।
इतना ही नहीं धूप में हाथों में हसिया लेकर गेहूं की फसल को काटते हुए नजर आयीं। सोशल मीडिया में हेमा मालिनी ये फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। हेमा मालिनी चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान वें खेत में काम कर रहे किसानोंं के बीच पहुंच गई और फसल काटने लगी।
Today I went into the farms to interact with the farmers who I have been meeting regularly these 10 years. They loved having me in their midst and insisted I pose with them which I did❤️ pic.twitter.com/iRD4y9DH4k
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 11, 2024
वहीं अपने की हेमा मालिनी को देख किसान हैरान रह गए। इस दौरान हेमा मालिनी खूब फोटोज भी क्लिक कराई। इन फोटोज को हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया के एकाउंट एक्स पर शेयर किया है। लिखा है कि-
‘आज मैं किसानों के साथ बातचीत करने के लिए खेतों में गईं, जिनसे से मैं पिछले दस सालों से नियमित रूप से मिल रही हूं। उनके बीच मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं उनके साथ पोज दूं, जो मैंने किया।
-एजेंसी
- Agra News: लायंस क्लब कोहिनूर की सेवा से महका मुफीद-ए-आम स्कूल, बच्चों को फर्नीचर और स्टेशनरी की भेंट - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026