ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन की सेना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का ऐलान किया है. उन्होंने दावा किया है कि इस क़दम से रूस और यूक्रेन की लड़ाई के समीकरण बदल सकते हैं.
इससे पहले शुक्रवार को बोरिस जॉनसन अचानक कीव पहुंचे और वहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाक़ात की. इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद जॉनसन का यह दूसरा यूक्रेन दौरा है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने पीएम जॉनसन के इस दौरे को काफ़ी ‘अहम’ क़रार दिया है.
कीव के दौरे के पहले प्रधानमंत्री जॉनसन को डोनकास्टर में नॉर्थ इंग्लैंड के अपने कुछ सांसदों को संबोधित करना था लेकिन अंतिम समय में वह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.
उधर सांसदों के समूह के अध्यक्ष जेक बेरी ने जॉनसन के अचानक यूक्रेन जाने पर कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री की योजनाएं बदल सकती हैं.
बताया जा रहा है कि कई घरेलू मुद्दों को लेकर सांसद पीएम पर दबाव डाल रहे थे. हालांकि अंतिम समय में इस कार्यक्रम के रद्द होने से कई सांसदों को निराशा हुई है.
वैसे यूक्रेन युद्ध को लेकर ब्रिटेन के रुख़ पर बोरिस जॉनसन की पार्टी में सकारात्मक प्रतिक्रिया रही है. उनकी पार्टी का मानना है कि उन्होंने इस संकट को अच्छी तरह से संभाला है.
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026