Agra, Uttar Pradesh, India.थाना शाहगंज क्षेत्र के पृथ्वीनाथ चौकी के अंतर्गत न्यू आजमपाड़ा में सनफ्लावर स्कूल के पास चल पटाखा गोदाम है। दोपहर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाका हो गया। तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। धमाके के चलते छत का एक हिस्सा उड़ गया। घायलों में एक ही परिवार के चार लोग हैं। इस घटना के बाद यह सवाल उठा है कि क्या आगरा शहर बारूद के ढेर पर बैठा है?
घनी बस्ती में गोदाम
पटाखा गोदाम घनी बस्ती में अवैध रूप से बना हुआ था। इसके मालिक का नाम चमन मंसूरी है। दोपहर में जैसे ही धमाका हुआ, सनसनी फैल गई। इसका कारण यह है कि धमाके की अवाज दूर तक सुनाई दी। मौके पर पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। आग पर काबू पाया गया।
कैसे हुआ धमाका
बताया जा रहा है कि गोदाम में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। पटाखों का भंडारण पहले से ही था। इसके चलते धमाका जोरदार हुआ। चमन मंसूरी के तीन पुत्र और एक पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं।
मृतकों की सूची
अकील उम्र 28 वर्ष पुत्र बानुद्दीन
भेरू उम्र 22 वर्ष पुत्र बानुद्दीन
फरमान उम्र 20 वर्ष पुत्र जफरुद्दीन
घायलों की सूची
पंच्चा उम्र 45 वर्ष पुत्र चमन मंसूरी
आबिद 14 वर्ष पुत्र चमन मंसूरी उम्र
आसमां उम्र 12 वर्ष पुत्री चमन मंसूरी
अरशद उम्र 4 वर्ष पुत्र चमन मंसूरी
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026