Agra, Uttar Pradesh, India.तहसील एत्मादपुर के ग्राम रायपुर व रेहनकलां की अर्जित भूमि क्षेत्रफल 27.36 हेक्टेअर भूमि का जिलाधिकारी आगरा यथाशीघ्र अवार्ड घोषित करें ताकि यूपीसीडा की थीम पार्क परियोजना में औद्योगिक क्लस्टर व गारमेन्ट हब का विकास व आवंटन कार्य शुरू हो सके। साथ ही शासन नीति के अनुसार औद्योगिक विकास को गति मिल सके। यह निर्देश उत्त प्रदेश के एमएमएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने जिलाधिकारी आगरा को पत्र लिखकर दिये। जिलाधिकारी से इस बार में 31 अक्टूबर, 2020 तक रिपोर्ट मांगी है।
अब कोई बाधा नहीं
पत्र में राज्यमंत्री ने उल्लेख किया कि ग्राम रेहनकलां व रायपुर, तहसील एत्मादपुर, जनपद आगरा, में स्थित थीम पार्क योजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को पूर्व में पत्र 19 जुलाई, 2020 को भी अवार्ड करने के लिए भेजा था। इसके क्रम में उन्हें अवगत कराया गया था कि 27.36 हेक्टेअर भूमि की अवार्ड की कार्यवाही मुख्य स्थायी अधिवक्ता, उ0प्र0 शासन, इलाहाबाद से विधिक राय प्राप्त होते ही पूर्ण कर ली जायेगी। चूंकि उक्त प्रकरण में मुख्य स्थायी अधिवक्ता, उ0प्र0 शासन, इलाहाबाद से विधिक परामर्श पांच अगस्त, 2020 तथा विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन, राजस्व अनुभाग-13 से अवार्ड हेतु दिशा निर्देश 24 सितम्बर.2020 को प्राप्त हो चुके हैं। इसलिए भूमि का अवार्ड बिना देरी के किया जाये ताकि थीम पार्क स्थल पर औद्योगिक क्लस्टर विकसित हो सके।
कानपुर से भी मांगी रिपोर्ट
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने पत्र की प्रति मयूर माहेश्वरी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर को भी प्रेषित की है। उन्हें निर्देश दिया है कि उक्त अवार्ड की प्रत्याशा में थीम पार्क योजना में लेआउट व लागत आदि की अग्रिम कार्यवाही से अवगत करा दें।
1000 एकड़ में फैला है थीम पार्क
नेशनल चैम्बर के विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष केसी जैन ने बताया कि उन्होंने चौधरी उदयभान सिंह से मुलाकात कर प्रकरण से अवगत कराया। आगरा में विकसित औद्योगिक भूखण्डों की कमी की स्थिति को देखते हुए थीम पार्क योजना में औद्योगिक क्लस्टर बनाये जाने की आवश्यकता की बात रखी। विगत 6 साल से 1000 एकड़ में फैले थीम पार्क स्थल का अर्जन होने के उपरान्त भी अनुपयोगी पड़ा हुआ है। प्रतिवर्ष 60-70 करोड़ रूपये का ब्याज का नुकसान हो रहा है और उद्यमियों को भी भूखण्ड नहीं मिल पा रहे हैं। अर्जित 1000 एकड़ भूमि में से केवल 27.36 हेक्टेअर भूमि (लगभग 68 एकड़) का अवार्ड न होने के कारण थीम पार्क विकसित नहीं हो पा रहा है। अब जैसे ही अवार्ड हो जाता है, थीम पार्क र्में औद्योगिक क्लस्टर का विकास हो सकेगा। चैम्बर की ओर से अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि राज्यमंत्री के प्रयास सफल होंगे और औद्योगिक भूमि की कमी दूर हो सकेगी।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026