Live Story Time
Noida, Uttar Pradesh, India. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले अभिषेक मेहरोत्रा ‘न्यूज 24’ से ग्रुप एडिटर डिजिटल के रूप में जुड़ गए हैं। न्यूज 24 का हिस्सा बनने से पहले वह BW बिजनेसवर्ल्ड में डिजिटल एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। BW बिजनेस वर्ल्ड से पहले अभिषेक मेहरोत्रा ZeeNews.com के संपादक थे. अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. वह Jagran.com, टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड, E4M, अमर उजाला और दैनिक जागरण में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आगरा के मूल निवासी अभिषेक मेहरोत्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से की थी. उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के केएमआई संस्थान से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिका में डिजिटल डोमेन का नेतृत्व किया है और उनकी गिनती देश के अग्रणी डिजिटल संपादकों में होती है।
अनुराधा प्रसाद, CMD, Bag Films & Media Ltd ने ग्रुप एडिटर डिजिटल के रूप में अभिषेक मेहरोत्रा की नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अभिषेक मेहरोत्रा का प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड और रणनीतिक दृष्टि उन्हें हमारी संपादकीय टीम का नेतृत्व करने के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाती है। हमें विश्वास है कि अभिषेक मेहरोत्रा की विशेषज्ञता कंपनी के विकास में सहायक साबित होगी।
वहीं, अभिषेक मेहरोत्रा ने कहा कि न्यूज 24 में शामिल होने और डायनेमिक टीम का हिस्सा बनने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा- “मैं संपादकीय रणनीतियों को बेहतर बनाने, हमारे कंटेंट को मजबूत करने और ट्रैफिक बढ़ाने के लिए अपने अनुभव का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, हम सफलता का नया अध्याय लिखेंगे।”
बच्चों में हृदय रोगः डॉ. नीरज अवस्थी ने कहा- 90% मामलों में ऑपरेशन की जरूरत नहीं
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026