Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में बिचपुरी मंडल की बैठक अमल गार्डन, पश्चिमपुरी में हुई। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बैठक में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारियों का परिचय प्राप्त किया। फिर अपने मन की बात कही। पंचायत चुनाव जीतने का फार्मूला भी दिया।
उन्होंने सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजकों से पूछा – बूथ समिति की बैठक कर ली है क्या, सक्षम मंडल किसे कहते हैं? मंडल अध्यक्ष ताकतवर है, मजबूत है, सबसे सक्षम है। साथ ही सक्षम मंडल की व्याख्या पूछी। फिर स्वयं अवगत कराया- जिस मंडल की नियमित बूथ समिति की बैठक होती है, महीने में एक बार होती है उसे सक्रिय बूथ कहते हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश कि मन की बात सुनकर बूथ समिति की बैठक करें। पहले मन की बात सुनें, फिर बूथ समिति की बैठक करें। जिस मंडल में महामंत्री और अध्यक्ष महीने में दो बार बैठक करते हैं उसे सक्रिय मंडल कहते है। सेक्टर प्रभारी से कहा कि वह महीने में चार दिन प्रवास करे। 15 दिन में बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारियों की बैठक करें। सेक्टर प्रभारी को दो बैठकों में जाना अनिवार्य है।
स्वतंत्रदेव सिंह ने निर्देश दिया कि 2021 तक बने मतदाता सूची का पन्ना प्रमुख, टोली प्रमुख बनाएं। अगली बैठक पांच हजार आबादी वाली ग्राम सभा में होगी। किसी भी जाति या धर्म का घर हो, वहां से दो-दो रोटी और अचार लेना है, इसके बाद बैठक होगी। उन्होंने बताया कि भोजन क्यों मांग कर करना चाहिए। मंडल पदाधिकारी का दायित्व कार्यकर्ता निर्माण है। समाज के सब वर्ग पार्टी से जुड़ें। पंचायत चुनाव में अपना-अपना बूथ जीतना है। बुजुर्गों के पैर छूकर और छोटों का स्नेह देकर बूथ जीतें।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमारा गौरवशाली इतिहास है। दो संविधान नहीं चलने दिये और इसके लिए बलिदान दे दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जवाहर लाल नेहरू को हिलाकर रख दिया था। कई राज्यों में उन्होंने मिलीजुली सरकार बनाई और इसके बाद मुगलसराय में उनकी हत्या कर दी। कांग्रेसियों ने इमरजेंसी के दौरान जुल्म ढहाये। इसके बाद भजपा बनी।

उन्होंने कहा- कांग्रेसी हमारा उपहास उड़ाते थे, लेकिन मात्र 14 साल बाद अटल जी ने सरकार बनाई। अटल बिहारी वाजपेयी अमेरिका के सामने झुके नहीं और पोखरण में विस्फोट किया। सोनिया गांधी ने उन्हीं अटल बिहारी वाजपेयी को भ्रष्ट और निकम्मा कहा था। अटल जी ने आरएसएस के प्रचारक से लेकर भाजपा तक में ईमानदारी और कर्तव्यता का अहसास कराया। 70 साल से नारा लगता था- जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और धारा 370 हटाकर पूरी दुनिया में भारत का नाम हुआ है। अगर मोदी न होते तो राम मंदिर का निर्णय और निर्माण नहीं होता। स्वार्थ सिद्धि से मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते थे।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा– इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कर रहा है प्रदेश मंत्री नीचे बैठे हैं। यह सिर्फ भाजपा में हो सकता है, जिसमे मंडल अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के बगल में बैठा है। भाजपा वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं है। छोटी मोटी गलतियां भूल हो जाती हैं, लेकिन भाजपा हम सबकी मां है हम सब उसके पुत्र हैं। भाजपा कभी नहीं चाहती उसका बेटा मंत्री न बने। मोदी और योगी का जन्म कार्यकर्ता से होता है। मोदी और योगी दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर चल रहे हैं। कोठी के अंदर शौचालय हो तो गरीब के यहां भी शौचालय हो, यह सपना दीनदयाल जी ने देखा था, जिसे आज मोदी साकार कर रहे हैं।

- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026