बेंगलुरु। कर्नाटक में ठेकेदार की आत्महत्या को लेकर विपक्षी भाजपा ने रविवार को मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए आश्चर्य जताया कि क्या संविधान कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार पर लागू नहीं होता है। विपक्ष के नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि बीदर स्थित सिविल ठेकेदार सचिन पांचाल की आत्महत्या के लिए खरगे के बेटे और राज्य मंत्री प्रियांक खरगे जिम्मेदार हैं।
बीजेपी ने की प्रियांक खरगे से इस्तीफे की मांग?
इस मामले में भाजपा नेता ने मांग की कि हर किसी को उपदेश देने वाले प्रियांक खरगे को इस्तीफा देना चाहिए और नैतिकता का परिचय देना चाहिए। अशोक ने दावा किया कि ठेकेदार पांचाल की मौत में खड़गे के करीबी शामिल थे।
बता दें कि पांचाल ने गुरुवार को ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जान दे दी थी। अपने सुसाइड नोट में पांचाल ने अपनी मौत के लिए खरगे के करीबी सहयोगी राजू कपानुरू को जिम्मेदार ठहराया और उन पर पैसों के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खरगे ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि सुसाइड नोट में उनके नाम का जिक्र नहीं था और मामले की पुलिस जांच की मांग की है।
प्रियांक खरगे के करीबी समेत छह लोगों पर केस दर्ज
कर्नाटक के कलबुर्गी में पुलिस ने मंत्री प्रियांक खरगे के करीबी सहयोगी राजू कपानुरू और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला ठेकेदार सचिन पंचाल की मौत से जुड़ी है। पंचाल ने सुसाइड नोट में उल्लेख किया था कि कांग्रेस नेताओं ने मट्टीमाडु, अंडोला मठ के सिद्धलिंग स्वामी, भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ और चंदू पाटिल की हत्या की साजिश रची थी।
इस मामले में मंत्री प्रियांक खरगे ने ठेकेदार के परिवार से कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि न्याय हो और आरोपी व्यक्तियों को सजा मिले। सरकार आपके साथ है। बाद में मंत्री ने पांचाल के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026