आगरा: शहर में राज्य का पहला आधुनिक और मशीनीकृत धोबी घाट बनाए जाने को सरकार से हरी झंडी मिल गई है। योजना पर लगभग दो करोड़ की लागत आएगी । ताज ट्रैपेजियम ज़ोन (टीटीजेड) क्षेत्र में बनने वाला यह धोबी घाट राज्य में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य यमुना नदी में प्रदूषण को नियंत्रित करना और धोबी समाज को बेहतर आजीविका प्रदान करना है।
यह परियोजना उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी पहल है, जिसमें कपड़े धोने की पारंपरिक प्रणाली को मशीनीकृत और आधुनिक बनाया जाएगा। इस धोबी घाट में जल पुनर्चक्रण, पर्यावरण-अनुकूल डिटर्जेंट का उपयोग, और अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कपड़े धोने और सुखाने की सुविधाएं दी जाएंगी।
नगर निगम के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि उत्तर प्रदेश का पहला आधुनिक मशीनीकृत धोबी घाट एक ऐतिहासिक पहल है, जो पर्यावरण संरक्षण, यमुना नदी की स्वच्छता और धोबी समाज के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगी.
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026