Agra, Uttar Pradesh, India. लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा को एक बार फिर अंतराष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। “चैंपियन ऑफ द यूनिवर्स अवार्ड एवं यूनिवर्सल अचीवर बुक ऑफ रिकॉर्ड, फ्यूचर कलाम बुक ऑफ रिकॉर्ड” में नाम दर्ज होने पर आगरा में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड जैसे अंतराष्ट्रीय रिकॉर्ड डॉ. पार्थसारथी शर्मा के नाम दर्ज हैं।

सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, आरएसएस के ब्रज प्रान्त विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन एवं बीजेपी दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष मनोज बघेल ने चेन्नई से प्राप्त अवार्ड्स डॉ. पार्थसारथी शर्मा को सौंपे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा अनेक अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने के बाद एक साथ तीन अंतराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर डॉ. पार्थसारथी ने आगरा के गौरव बढ़ाया है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा सामाजिक एवं चिकित्सा सेवाओ में इतनी सारी उपाधियों ने डॉ. शर्मा का कद बहुत ऊंचा कर दिया है। भानु महाजन ने कहा कि डॉ. पार्थसारथी की उपलब्धियों ने आगरा और बीजेपी का मान बढ़ा दिया

इस अवसर पर भीकम सिंह बिंदल, अमित सिंह पटेल, भरत शर्मा, अनिरुद्ध भदौरिया, पार्षद श्याम वीर सिंह, कन्हैया लाल कुशवाह, दीपिका लाल, भास्कर शर्मा, अजीत जैन, श्रीकांत शर्मा, मनीष अग्रवाल, सुधीर शर्मा, मीनाक्षी राघव, निर्मला शर्मा, राहुल जैन, राहुल वर्मा तथा बीजेपी और लीडर्स आगरा के तमान लोगों ने माल्यार्पण किया। संचालन मनीष अग्रवाल ने किया। अंत में डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026