Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के आगरा से सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने स्पर्श संस्था की अध्यक्ष मधु बघेल से अपना वादा पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने आग्रह का मान रखा। फिर क्या था, पंखे और वाटर कूलर पहुंच गए। अब ब्लैक फंगस के मरीज गर्मी से परेशान नहीं होंगे।
नौ जून को किया था निरीक्षण
प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 8 जून को एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में ब्लैक फंगस वार्ड का निरीक्षण प्राचार्य डॉक्टर एसएन काला के साथ किया था। निरीक्षण के दौरान ब्लैक फंगस वार्ड के मरीजों, उनके परिजनों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सकों ने दोनों वार्ड्स में एसी (एयरकंडीशनर) एवं कूलर ना होने के कारण भयंकर गर्मी से होने वाली परेशानी से अवगत कराया था। सांसद ने शीघ्र ही समस्या के निदान हेतु आश्वस्त किया था।

स्पर्श संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह बघेल का सहयोग
इसके बाद सांसद ने स्पर्श संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह बघेल से अनुरोध किया कि मरीजों की समस्या का समाधान करें। मधु बघेल और उनकी अन्य सहेलियों ने दो बड़े कूलर, दो पेडेस्टल फैन तथा एक वाटर कूलर एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी डिपार्टमेंट में पहुंचा दिए। इसके लिए ईएनटी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. अखिल प्रताप सिंह एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने स्पर्श संस्था की अध्यक्षा मधु सिंह बघेल का आभार प्रकट किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर निर्मल बत्रा, मनीषा अरोड़ा, बबीता पाठक, साधना अरोड़ा, बबीता भारद्वाज, तनु आहूजा, हिमांशु श्रीवास्तव, नवीन गौतम, गौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026