Mathura, Uttar Pradesh, India. आम आदमी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ब्राह्मण सम्मलेन में भाग लेने के लिया वृन्दावन पहुँचे। यहाँ पहुँचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। वही प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर योगी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा की यूपी में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्याएँ हो चुकी है। पुलिस ने ब्राह्मणों के 20 से ज्यादा फर्जी एनकउंटर में किए हैं। उन्होंने कहा की मायावती के हाथी की सूंड़ में कमल खिल रहा है। बढ़ती हुई मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने यहां पार्टी द्वारा आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में भी भाग लिया।
हत्या का आरोपी एसपी खुलेआम घूम रहा
रविवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह वृंदावन। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भगवान बांके बिहारी के दर्शन भी किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा- पप्पू बाजपेई नाम के एक शख्स को पुलिस ने गोलियों से भून दिया। पिछले साढे तीन वर्षों में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्याएं हो चुकी हैं और 20 ब्राह्मणों को पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में मार दिया। उन्होंने कहा कि प्रभात मिश्रा 12वीं क्लास में पढ़ने वाला बच्चा था और उसके खिलाफ एक भी मुकदमा किसी थाने में दर्ज नहीं था, उसे मार दिया गया। ब्राह्मण समाज योगी जी से चीज-चीख कर पूछ रहा है कि हमारा गुनाह क्या है। 80% से ज्यादा भाजपा सरकार को वोट दिया और सत्ता दी । संजय ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर हत्याएं हो रही हैं, एनकाउंटर हो रहे हैं। पत्रकारों पर भी हमले हो रहे हैं उनकी हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यापारी से एसपी रंगदारी मांगता है और व्यापारी द्वारा रंगदारी नहीं देने पर उनकी हत्या करवा दी जाती है। हत्या का आरोपी एसपी खुलेआम घूम रहा है।
जाति का नहीं, 24 करोड़ जनता का मुख्यमंत्री चाहिए
संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में 58 ब्राह्मण लोग हैं जो पदों पर बैठे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी हैं। उन सभी को यह आवाज उठानी चाहिए कि ब्राह्मणों पर अत्याचार न हो। मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं हो सकता। एक जाति की सरकार प्रदेश में नहीं चल सकती। जाति का नहीं हमें 24 करोड़ जनता का मुख्यमंत्री चाहिए। जनता की सरकार चाहिए।
मायावती के बारे में क्या कहा
मायावती के बयान के संबंध में संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का कमल हाथी की सूंड में घुस गया है। मायावती पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी हैं। उनसे कोई भी उम्मीद रखना बेकार है। उन्होंने दलित के हक का सौदा किया और हाथरस के कांड पर चुप रही। भारतीय जनता पार्टी के तमाम गुनाहों को छुपाने के लिए उन्होंने सौदा किया था।
बिहार में बदलाव के संकेत
370 पर बोलते हुए कहा कि हमने 370 अनुच्छेद को लेकर सब कुछ क्लियर कर दिया है। बिहार में चुनाव है और बिहार के लोगों का भला कैसे होगा उनको रोजगार कैसे मिलेगा प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं और जल्द ही उसका नतीजा देखने को मिलेगा।
कृषि बिल के कारण मंहगाई
देश में बढ़ती हुई महंगाई के बारे में जब उनसे उनकी राय जानी तो उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महंगाई को लेकर प्रदर्शन किए हैं और लगातार प्रदर्शन करती रहेगी। संजय सिंह ने कहा कि जो कृषि बिल आया है सबसे बड़ा कारण महंगाई का यही है क्योंकि असीमित भंडार किए जा रहे हैं। किसानों से उनकी फसल ओने-पौने दामों पर ली जा रही है और उन्हें मनमाफिक दामों पर बेचा जा रहा है। मोदी का कृषि बिल जमाखोरी, कालाबाजारी और महंगाई को बढ़ावा देगा।
स्मार्ट मीटर हटाए जाएं
योगी सरकार के द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों में भी लगातार शिकायतें आ रही हैं। स्मार्ट मीटर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्मार्ट मीटर 30% अधिक तेज चल रहे हैं। 2 वर्षों में सभी उपभोक्ताओं से जो बिल लिया गया है 30% अधिक लिया गया है और सभी प्रदेश के उपभोक्ताओं से मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बकायेदारों के बिजली के बिल बकाया है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं उनके ऊपर एफआईआर हो रही हैं। हम ऐसी सरकार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनता का पैसा है, जनता को मिलना चाहिए। जनता फ्री शिक्षा, फ्री बिजली, फ्री पानी के लिए ना भटके यह उनका कर्तव्य है। स्मार्ट मीटर हटाए जाएं और 30% जो उपभोक्ताओं से वसूला गया है वह ब्याज सहित वापस किया जाए।
- Your Reliable Ally for Real Wins in UK with SkinJoker Casino - November 20, 2026
- De qué manera Rolleto Casino Trata a Sus Clientes Más Fieles - November 20, 2026
- Wonaco Casino pour les Férus de Machines à Sous - November 19, 2026