कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को देहरादून में कहा कि राहुल गांधी की वजह से आज-कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद नहीं आती है। उनके सपने में पहले नेहरू, राजीव गांधी और सोनिया गांधी आते थे। भाजपा के लोग उन्हें विष्णु का 11वां अवतार बनाने पर लगे हुए हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड पहुंचे थे। देहरादून में उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। भाजपा देश को लूट रही है।
हवाई यात्रा के लिए भी मोदी जी की परमिशन लेनी पड़ती है
खड़गे ने सभी में देरी से आने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा- देरी से आने के लिए माफी मांगता हूं। आजकल हवाई यात्रा के लिए भी मोदी जी की परमिशन लेनी पड़ती है। लैंडिंग के लिए भी परमिशन लेनी पड़ती है। यह लोग (BJP) कांग्रेस नेताओं को सताते हैं। बीजेपी की सरकार में विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
कुछ लोग मोदी जी को विष्णु का 11वां अवतार बनाने निकले हैं
खड़गे ने कहा कि धर्म अलग होता है, राज करने की जगह अलग होती है। सुबह अपने गुरुजन का चेहरा नहीं देख पाते, लेकिन जब टीवी खोलते हैं तो मोदी जी का चेहरा देखने को मिलता है। भाजपा के लोग मोदी जी को विष्णु का 11वां अवतार बनाने निकले हैं। भाजपा सिर्फ झूठ बोलती हैं, झूठ का मायाजाल बुनती है।
कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी, भाजपा के लोगों ने क्या किया
उन्होंने कहा कि PM मोदी के सपने में नेहरू जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी आते है। राहुल गांधी तो PM मोदी को सोने नहीं दे रहे हैं। देश के लिए इंदिरा गांधी ने जान दी, राजीव गांधी ने जान दी। नेहरू जी, महात्मा गांधी देश की आजादी के कई साल जेल में रहे। बीजेपी के लोगों ने क्या किया है। यह लोग डर रहे हैं।
राहुल की न्याय यात्रा पर भाजपा शासित राज्य में हमला हुआ
खड़गे ने असम में भारत जोड़ा यात्रा पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी ने पहली यात्रा निकाली, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इस बार असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला किया गया, गाड़ियों पर पत्थर मारे गए। बीजेपी के शासन वाले राज्य में पत्थर मारे गए, बैनर पोस्टर फाड़े गए।
अंकिता भंडारी केस और जोशीमठ आपदा का भी जिक्र किया
कांग्रेस अध्यक्ष ने अंकिता भंडारी का जिक्र करते हुए कहा कि दोषियों को आज तक सजा क्यों नहीं मिल पाई। साथ ही जोशीमठ आपदा का भी जिक्र किया। खड़गे ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा है कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया है। भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। देश को लूटने का काम किया जा रहा है।
-agency
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026