दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी अकासा एयर और फ्रांस की कंपनी सीएफएम इंटरनेशनल के बीच डील हुई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो की भारत की राजकीय यात्रा के साथ कई फ्रेंच कंपनियों ने भारतीय कंपनियों के साथ डील की है। अब अकासा एयर और फ्रांस की कंपनी सीएफएम इंटरनेशनल ने 150 बोइंग 737 मैक्स के लिए सीएफएम लीप-1बी इंजन खरीदने को लेकर एक समझौते की घोषणा की। इसके तहत अकासा एयर अपने 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए 300 से ज्यादा सीएफएम लीप-1बी इंजन खरीदेगी।
अकासा एयर ने एक बयान में कहा कि समझौते में अतिरिक्त इंजन और सेवा अनुबंध भी शामिल है। हालांकि, एयरलाइन ने सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया। आकास एयर ने 18 जनवरी को 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर की घोषणा की थी।
मिलेगा फायदा
मुंबई स्थित ऑपरेटर अकासा एयर ने अगस्त 2022 में अपना परिचालन शुरू किया था। कंपनी ने पहले कुल 76 लीप-1बी संचालित 737-8 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिनमें से 22 वर्तमान में सेवा में हैं। अकासा एयर के संस्थापक और सीईओ विनय दुबे का कहना है कि यह समझौता लॉन्ग टर्म के लिए है। हमारे इंजन रखरखाव प्रोवाइडर के रूप में सीएफएम के साथ साझेदारी करने से विकास में लाभ मिलेगा।
नए ऑर्डर से मिलेगी मदद
अकासा एयर के मुताबिक कंपनी इस दशक के अंत तक दुनिया की शीर्ष 30 प्रमुख एयरलाइनों में से एक बनने की ओर बढ़ रही है। यह नया ऑर्डर भारत में सीएफएम के प्रसार में मदद करेगा, जिसमें सेवा में 400 से अधिक सीएफएम-संचालित विमान और बैकलॉग में 2,500 लीप इंजन शामिल हैं।
-एजेंसी
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026
- 25 वर्षों से रिश्तों की अटूट डोर बन रहा ‘माधवी बेटियों का मायका’: आगरा में आयोजित अनूठे उत्सव में झूम उठीं बेटियां - August 18, 2026