विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और अध्यक्ष भानु महाजन ने नरेन्द्र मोदी का पत्र बांटा
Agra (Uttar Pradesh, India)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लिखा गया पत्र एवं योगी सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए विधायक राम प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने “परिवार सम्पर्क अभियान” के अंतर्गत रामबाग मंडल में पत्रक बाँटें । साथ ही भाजपा क राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा २१ जून को शाम ६ बजे होने वाली विशाल वर्चुअल जैन संवाद रैली के लिए आगरा महानगर से २ लाख ५० हज़ार लोगों को जोड़ने का भी संकल्प लिया।
20 लाख करोड़ के पैकेज में सबका ध्यान
विधायक राम प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर्म और कर्तव्य का पालन करते हुए जितने भी फ़ैसले अपने शासनकाल में लिए हैं, उससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और देश के विकास में योगदान करेगा। धारा 370 और 35 ए, आयुष्मान भारत योजना, राम मंदिर, तीन तलाक़, वन रैंक वन पेन्शन, सर्जिकल स्ट्राइक आदि सभी मोदी सरकार ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल में पूरे करके दिखाए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर राहत पैकेज में समाज के हर वर्ग का ख़्याल रखा है।
योगा दिवस भी मनाया
महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि आज आगरा महानगर के सभी २२ मंडलों में जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की अध्यक्षता में परिवार सम्पर्क अभियान चलाया गया। भाजपा जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनउत्थान के कार्यों को आगरा महानगर के घर-घर तक पहुँचाया है। साथ ही देश की उन्नति में भागीदार बनने के लिए सभी से लोकल फ़ोर वोकल के आह्वान के साथ सभी देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया है। 21 जून को योगा दिवस हर बूथ पर मनाया गया ।

हर बूथ से 50 लोग रैली से जड़ेंगे
महानगर अध्यक्ष श्री भानु महाजन ने बताया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रसाद नड्डा 21 जून को साँय छह बजे वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। आगरा महानगर से 2.50 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा । इसके लिए हर बूथ से पचास-पचास लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा सभी सामाजिक संस्थाएँ एवं संगठन, मोर्चा , प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा लोगों को वर्चुअल रैली से जोड़ा जाएगा ।
सांसद और विधायकों ने भी पत्रक बांटे
सांसद एस पी सिंह बघेल ने मनकामेश्वर मंडल, प्रदेश मंत्री अंजुला महौर ने छावनी में, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दयालबाग मंडल में , योगेन्द्र उपाध्याय ने कैलाश मंडल में, नगेंद्र प्रसाद दुबे (गामा जी) ने राजेश्वर मंडल में, प्रमोद गुप्ता ने दीन दयाल, विजय शिवहरे ने सुभाष मंडल में पत्रक बाँटकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया। अभियान में मुख्य रूप से महामंत्री रश्मि सिंह, जेडी शर्मा, मनोज राघव, उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, प्रांशु दुबे, नीरज गुप्ता, बबलू लोधी, मनोज रजोरा, अर्चना अग्रवाल, महेश शर्मा, मंत्री राजीव लवानिया, अजय गुप्ता ,प्रेम सिंह धाकड, करुणा निधि गर्ग, मोंटी गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026