आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल के कार्यों को सराहा
पार्टी का दावाः राष्ट्रीय अध्यक्ष को लाखों लोगों ने सुना
Agra (Uttar Pradesh, India)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा जन संवाद रैली में वीडियो कोनफ्रैंसिंग, सोशल मीडिया एवं लाइव एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आगरा महानगर से लाखों लोग जुड़े। आगरा महानगर के हर बूथ पर पचास लोगों को, सामाजिक संगठनों को, क्षेत्र के निवासियों आदि वीडियो कोनफ़्रेंसिंग, फ़ेसबुक लाइव, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को जन संवाद रैली से जोड़ा गया। सांसद एस पी सिंह बघेल ने अपने घर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुना।

कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में सफल
भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने अपने परिवार के साथ गांधी नगर स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुना। जेपी नड्ड ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछला एक साल गौरवशाली रहा। वैश्विक महामारी को रोकने के लिए जो नीति बनायी गयी उसके कारण ही हम कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में सफल रहे। आगरा महानगर के सांसद की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बघेल सेनिटाइजेशन मॉडल को दुनिया के लिए रोल मॉडल बताया। उनके द्वारा आगरा महानगर की जनता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

जयपुर हाउस में लगाई एलईडी स्क्रीन
जयपुर हाउस कॉलोनी में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वहाँ के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का उद्बोधन सुना। जन संवाद रैली में प्रमुख रूप से महामंत्री रश्मि सिंह, जेडी शर्मा, मनोज राघव, उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, बबलू लोधी, प्रांशु दुबे, नीरज गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, महेश शर्मा, मंत्री राजीव लवानिया, अजय गुप्ता, करुणा निधि गर्ग, महानगर मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय, राम जादौन, अमित, भरत शर्मा, राहुल, योगेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
- Catspins Casino – Sichere Zahlungsmöglichkeiten und Auszahlungslimits in Deutschland - August 14, 2026
- Internet Casino Reviewing Transaction Choices and Limits at Winnita Casino in UK - August 13, 2026
- Het casino Spinogrino – Is het echt Legit en Betrouwbaar voor Bezoekers in Nederland? - August 12, 2026