आगरा। भारत विभाजन की त्रासदी, विस्थापित परिवारों के संघर्ष और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत विभाजन की ऐतिहासिक त्रासदी एवं उसके मानवीय पक्ष से परिचित कराने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर अरव्या शुक्ला, हृदयांश यादव, शेयांश राठौड़ एवं नैतिक माहेश्वरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रज संवाद पत्रिका के संपादक एवं सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर की प्रबंध समिति के संरक्षक श्री विजय गोयल जी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारत विभाजन के ऐतिहासिक संदर्भों और उससे जुड़े मानवीय पक्षों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता एवं आगरा के प्रमुख समाजसेवी श्री पुष्कल गुप्ता जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इतिहास की पीड़ादायक घटनाओं को याद रखना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत कर सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के प्रधानाचार्य श्री अमित चतुर्वेदी जी ने की। मंच संचालन आगरा कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष श्री आकाश राणा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महानगर से संबंधित पदाधिकारी श्री राजदीप ग्रोवर एवं श्री चंद्रजीत यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण, प्रबंध समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विभाजन के इतिहास और उससे जुड़े मानवीय संघर्षों को समझने के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के प्रति अपने दायित्व का संदेश दिया गया।
- बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें फिर बढ़ीं: बरी होने के फैसले के खिलाफ सेशंस कोर्ट पहुंचीं चार महिला पहलवान - September 25, 2026
- आगरा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश - September 25, 2026
- वाराणसी से वडनगर तक 2000 किमी की ‘सेवा यात्रा’ का आगरा में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन - September 25, 2026