आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अधोहस्ताक्षरी की विशेष पहल पर समाजसेवी पुष्कल गुप्ता द्वारा 6,500 रुपये जमा कराए गए। उक्त धनराशि से कारागार में निरुद्ध ऐसे तीन सिद्धदोष बंदियों—अवधेश कुमार पुत्र सुखराम सिंह, सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र योगेन्द्र तथा राहुल पुत्र तपेश—का अधिरोपित जुर्माना जमा कराया गया। जुर्माने की धनराशि जमा होने के फलस्वरूप तीनों बंदियों को जिला कारागार, आगरा से रिहा किया गया।
जिला कारागार, आगरा में निरुद्ध बंदियों के स्वस्थ मनोरंजन तथा सकारात्मक ऊर्जा के संचार के दृष्टिगत कारागार के सांस्कृतिक मंच पर बंदियों द्वारा मनमोहक एवं प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
तदोपरांत एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, आगरा की अध्यक्ष एकता जैन के नेतृत्व में संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा पुरुष एवं महिला बंदियों को तनावमुक्त जीवन जीने, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने, मानसिक उत्थान एवं स्वस्थ मनोरंजन का संदेश देने वाले प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कारागार प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशंसा-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।
कारागार सेवा में निर्धारित शासकीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का पूर्ण लगन एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए जेल वार्डर संवर्ग के 08 कार्मिकों को भी प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अधोहस्ताक्षरी के साथ राजेश कुमार राय, जेलर, देवदर्शन सिंह, जेलर, अंजनी कुमार, उप जेलर, संदीप भास्कर, उप जेलर, मनोज कुमार शुक्ला, उप जेलर, रजनीश कुमार सिंह, उप कारापाल, मौसमी राय, उप जेलर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
- यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान, ‘सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को बनाएंगे शिक्षक और लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम’ - September 28, 2026
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026