Agra, Uttar Pradesh, India. मथुरा से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा का आगरा में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में चल रहे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और महेश गुप्ता ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है। योगी ही उपयोगी हैं, बाकी सब अनुपयोगी हैं। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया।
यात्रा होटल अतिथि से शुरू होकर छावनी विधानसभा क्षेत्र में पहुँची। उसके बाद यात्रा आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, शमसाबाद, बाह होते हुए टूंडला की ओर रवाना हो गई। यात्रा का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। मंत्र ने कहा कि जनता ने योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

उन्होंने पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा पूरे प्रदेश में दंगे होते थे। अब योगी सरकार में दंगे क्या होता है, लोग यह जानते ही नहीं। एक भी दंगा योगी सरकार ने होने नहीं दिया। जिन अपराधियों से जनता भयभीत रहती थी, अब अपराधी भयभीत रहता है। आज गरीब को मुफ़्त राशन, मुफ़्त इलाज, बच्चों की मुफ़्त पढ़ाई, मुफ़्त गैस कनेक्शन, मुफ़्त बिजली कनेक्शन, किसानों को 6000 रुपए सालाना सम्मान निधि मिल रही है। आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में किए गए कामों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा जनता ने अपना विश्वास भाजपा में दिखाया है।

जन विश्वास यात्रा में शामिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी और महेश गुप्ता ने कहा कि हर तरफ भाजपा की जय-जयकार है। हर तरफ भव्य स्वागत हो रहा है। मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता के लिए इतना काम किया है कि जनता कभी भाजपा को भूलने वाली नहीं है। भाजपा ने देश को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम किया है। गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान सभी के लिए पार्टी ने काम किया है, जिससे हर वर्ग भाजपा के साथ है।

यात्रा में मुख़्य रूप से जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर (राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजपा), मंत्री डॉ जीएस धर्मेश, चौधरी उदयभान सिंह, हेमलता दिवाकर, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा,रानी पक्षालिका सिंह, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला सिंह माहौर, यात्रा के संयोजक मानवेंद्र सिंह, यात्रा के सह संयोजक गामा दुबे जी, सह संयोजक पुष्पेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, जिला प्रभारी पूनम बजाज, शिवराज सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, जिला महामंत्री संतोष कटारा, जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, प्रमोद पंडित, नरेश इन्दौलिया, बब्बू चौधरी, ललित चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, राजेश कठेरिया ,सुधीर गोयल अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।
- रौनक ने GLA University Mathura और पत्रकार कमलकांत उपमन्यु का मान बढ़ाया, 278 नेशनल डिबेट में से 251 में प्रथम स्थान पाया - September 29, 2025
- Agra News: गोस्वामी समाज सेवा समिति ने नवरात्रों के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का किया आयोजन, गरबा और भक्ति गीतों झूमे श्रद्धालु - September 28, 2025
- स्वानंद किरकिरे का नाटक खोलेगा बॉलीवुड का असली चेहरा, फिरोज़ जाहिद खान कर रहे हैं ‘बेला मेरी जान’ का निर्देशन - September 28, 2025