Agra, Uttar Pradesh, India. डिजिटलउत्तरप्रदेश अभियान के अंतर्गत यूपी को 7 नए इंटेरनेट एक्सचेंज मिलने जा रहे हैं। इससे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को तेज व बेहतर इंटेरनेट सेवाएं मिल सकेंगी। ये शहर हैं – प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, कानपुर, आगरा। फिलहाल तो यूपी में सिर्फ एक इंटरनेट एक्सचेंज है जो नोएडा में है।
क्या है कार्यक्रम
नए इंटरनेट एक्सचेंज का लोकार्पण 23 दिसंबर, 2021 को केंद्रीय इलेक्ट्रोनिक्स एंड आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर व केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा से करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम 23 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे से 12:15 बजे तक होटल हॉलीडे इन संजय प्लेस में होगा। सभी सातों जिलों के लोग इंटरनेट के माध्यम से आगरा में होने जा रहे उद्घाटन समारोह से जुड़ेंगे।
इंटरनेट एक्सचेंज क्या है
इंटरनेट एक्सचेंज पॉइंट आईपी नेटवर्किंग के सामान्य आधार हैं, जिससे प्रतिभागी इंटरनेट सेवा प्रदाता अपने संबंधित नेटवर्क के लिए नियत डेटा का आदान-प्रदान कर सकते हैं। IN रजिस्ट्री, IN कंट्री कोड डोमेन और BHARAT IDN (अंतर्राष्ट्रीय डोमेन नाम) डोमेन का पंजीकरण, प्रबंधन और संचालन। इंटरनेट नाम और संख्या (IRINN) के लिये भारतीय रजिस्ट्री, इंटरनेट प्रोटोकॉल (IPv4/IPv6) का प्रबंधन और संचालन।
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026