लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति न मिलने पर राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को रोककर न केवल बाबा साहेब का अपमान किया, बल्कि पूरे पीडीए समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा सरकार की यह कार्रवाई वर्चस्ववादी सोच का प्रदर्शन है। उनके अनुसार सत्ता पीडीए समुदाय को उसके महापुरुषों के कार्यक्रमों से दूर रखकर उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन आज का जागरूक समाज दमन के आगे झुकने वाला नहीं है।
सपा प्रमुख ने पूरे उत्तर प्रदेश में 6 दिसंबर को बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज संविधान और बाबा साहेब के विचारों को मजबूती से आगे बढ़ाता रहेगा।
अखिलेश ने अपने संदेश के अंत में लिखा, “जय बाबा साहेब महान, जय-जय-जय संविधान।”
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026