Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। थाना यमुनापार क्षेत्र में मंगलवार अमंगल लेकर आया। पुलिस पूरे दिन चकरघन्नी बनी रही। सितम्बर माह की पहली सुबह मथुरा पुलिस और ग्रामीणों के लिए किसी मुशीबत से कम नहीं रही। मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक और एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
दोनों देर रात अपने अपने घर से अचानक गायब हो गए थे
यमुनापार इलाके के रेलवे पुल के पास तिवारीपुरम के निकट रेलवे ट्रैक है। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर लड़के और लड़की के शव पड़े हुए हैं। दोनों ट्रेन से कटे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त की तो पता चला कि दोनों पास में ही शिवनगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी। किशोर शिवकुमार और किशोरी प्रियंका बताया जा रहा है कि दोनों देर रात अपने अपने घर से अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले। मामला आत्महत्या का है या कुछ और पुलिस जानकारी कर रही है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाने के प्रयास में जुटी है ।
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026
- पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने जलाया ‘काव्य दीपक’, आधी रात तक गूंजती रहीं कृष्ण भक्ति, देशभक्ति और हास्य की कविताएं - September 8, 2026
- लखनऊ में फिल्मी कहानी जैसा सच: 28 महीने पहले जिस महिला का हुआ था अंतिम संस्कार, वह जिंदा मायके लौटी; अब पुलिस के सामने नया रहस्य - September 8, 2026