आगरा। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के निर्देश अनुसार रविवार को दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष राहुल जैन ने आत्मनिर्भर भारत अभियान मंडल कार्यशाला का आयोजन अमल गार्डन में किया।
आत्मनिर्भर अभियान के मुख्य अथिति कार्यशाला में कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर पार्थ सार्थी रहे। डॉक्टर पार्थ सार्थी ने बताया कि आत्म निर्भर भारत अभियान का उद्देश्य भारत के उद्योगों में सुधार लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, गरीबों, श्रमिकों और किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाएं आत्मनिर्भर भारत का मूलमंत्र है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दीन दयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ आर्थिक आजादी का मार्ग है। उन्होंने मंडल के हर नागरिक से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और देश की शक्ति व स्वाभिमान को मजबूत करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन नरेश राजपूत महामंत्री ने किया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
इस अभियान में युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी भूमिका है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी संध्या जोशी, आत्मनिर्भर भारत अभियान मंडल के सयोजक संध्या माहौर, सह सयोजक हिमांशु मिश्रा, राजकुमार सह महिला संयोजक रेखा ठाकुर, अभियान के सोशल मीडिया संयोजक सुमित प्रजापति सहित सभी मंडल के सभी पदाधिकारी गण, शक्तिकेंद्र सयोजक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मोर्चा के अध्यक्ष व मंडल के बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे l कार्यशाला का सफल संचालन नरेश राजपूत ने किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें संस्करण को दीन दयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन की अध्यक्षता में शास्त्रीपुरम स्थित अमल गार्डन में बूथ संख्या 22 पर दीनदयाल मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा, केवी गुप्ता, हरेंद्र उप्रेती, पार्षद प्रवीणा राजावत आदि।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- Agra News: बटेश्वर में पहली बार भव्य जिला पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न, ताज प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ सम्मान - October 29, 2025
- गन्ना किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 30 रुपये बढ़ा गन्ने का मूल्य - October 29, 2025
- यूपी के रायबरेली में कोडीनयुक्त कफ सिरप के काले कारोबार का खुलासा, दो दवा दुकानें सील - October 29, 2025