नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को अपमानित करना नहीं था। बिधूड़ी ने ये भी आरोप लगाया कि उनके बयान पर कुछ लोग सियासी फायदा लेने के लिए बयान दे रहे हैं।
दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिये गये बयान पर कुछ लोग गलत धारणा से राजनैतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे है। मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था परंतु फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है तो मैं खेद प्रकट करता हू।
रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उन्हें महिला विरोधी बताया। साथ ही कांग्रेस ने रमेश बिधूड़ी का पुतला भी फूंका। वहीं बयान पर सियासी बवाल मचता देख उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.। इस वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि लालू ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी सरकार ने लॉन्च की नवीनीकृत बजट वेबसाइट; एआई चैटबॉट और 10 साल के आंकड़ों के साथ एक क्लिक पर मिलेगी वित्तीय जानकारी - October 29, 2026
- प्रयागराज में जमीन के नीचे दबा मिला नोटों का जखीरा: नीले ड्रमों से निकले करोड़ों रुपये, पड़ोसी से विवाद के बाद खुली सालों पुरानी पोल - October 29, 2026
- केदारनाथ यात्रा पर अभिनेत्री सारा अली खान के खिलाफ विवाद: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मंदिर दर्शन को बताया ‘नाजायज और हराम’ - October 29, 2026