मथुरा: पड़ोसी जनपद मथुरा के वृंदावन में स्थित इस्कॉन मंदिर का एक कर्मचारी करोड़ों रुपये का दान लेकर फरार हो गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वृंदावन इस्कॉन मंदिर में मुरलीधर दास नामक कर्मचारी सदस्यता विभाग में है। आरोप है कि मुरलीधर को मंदिर की एकाउंट शाखा से 32 रसीद बुक दी गई थीं। इनका इस्तेमाल करते हुए उसने करोड़ों रुपये की धनराशि अपने पास जमा कर ली लेकिन मंदिर के खाते में जमा नहीं कराई, जब मंदिर प्रशासन ने उससे संपर्क किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
मंदिर प्रबंधन के विश्वनाम दास ने इस मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे को शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के आदेश के बाद मुरलीधर दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मुरलीधर की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। दान की कुल कितनी धनराशि का गबन किया गया है, यह मुरलीधर को पकड़ने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मंदिर में एक मेंबरशिप डिपार्टमेंट है. इसमें भक्त मेंबर बनते हैं और अपना चंदा देते हैं. उस डिपार्टमेंट में मुरलीधर दास काम करता है. उसने 32 रसीदें प्राप्त की थीं. यह मेंबरशिप की थी. इन रसीदों को उसने वापस नहीं किया. इनसे जो भी रुपये मिले थे, उसका हिसाब भी नहीं दिया. थाना वृंदावन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. जांच की जा रही है
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026