देबू चौधरी के नाम से पहचान बनाने वाले मशहूर सितार वादक पण्डित देवब्रत चौधरी का आज जन्मदिन है। 30 मई 1935 को अविभाजित भारत के बांग्लादेश में जन्मे देबू चौधरी का निधन पिछले साल यानी 01 मई 2021 के दिन कोरोना के कारण दिल्ली में हुआ था।
जयपुर के सेनिया घराने ताल्लुक रखने वाले देबू चौधरी को भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ और ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किया गया।
सेनिया संगीत घराने की शुरूआत तानसेन के वंशजों ने शुरू की थी और जिन्हें रागों की शुद्धता को संरक्षित रखने के लिए जाना जाता है।
मुश्ताक अली ख़ान के शागिर्द देबू चौधरी ने सेनिया संगीत घराना के पंचू गोपाल दत्ता और संगीत आचार्य उस्ताद मुश्ताक अली खान से संगीत की शिक्षा ली की थी। देबू चौधरी का नाम उस्ताद विलायत ख़ान, पंडित रविशंकर और पंडित निखिल बनर्जी जैसे भारत के प्रख्यात सितारवादकों में गिना जाता है। देबू चौधरी शिक्षक और लेखक भी थे, जिन्होंने छ: पुस्तकें लिखीं और नये राग बनाए। भारत के महान शास्त्रीय संगीतज्ञों की तरह उन्होंने बाल्यावस्था में, जब वह महज चार साल के थे तभी से प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू कर दिया था।
-एजेंसियां
- आगरा के जिला अस्पताल में संघर्ष: गुलाबगंज मामले के आरोपी और पीड़ित पक्ष मेडिकल के दौरान भिड़े, परिसर में मची अफरा-तफरी - October 3, 2026
- आगरा में टला बड़ा हादसा: ट्रेलर की टक्कर से डीजल टैंकर का टैंक फटा, सड़क पर बहने लगा ईंधन; डीजल लूटने के लिए उमड़ी भीड़ - October 3, 2026
- आगरा में राजस्थान बॉर्डर के पास बड़ी वारदात: हथियारों के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस - October 3, 2026