Agra, Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक और युवती ने ट्रेन से कट अपनी जीवनी समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल अभी दोनो के शवों की शिनाख्त नहीं हुई है।
थाना एत्मादपुर क्षेत्र स्थित जे मिल्टन पब्लिक स्कूल के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक युवक व युवती ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा है ।वही दोनो के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना एत्मादपुर क्षेत्र स्थित जे मिल्टन पब्लिक स्कूल के समीप दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली रेलवे ट्रैक खंभा संख्या 1259 / 9 पर थाना एत्मादपुर पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक व युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
युवक युवती के कटने की सूचना पर सैकड़ों आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। वहीं युवती के हाथ पर महादेव लिखा हुआ है युवती गुलाबी रंग के सलवार सूट पहने हुए हैं जबकि युवक काले रंग की जींस और टीशर्ट पहने हुए फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों की माने तो फिरोजाबाद पचोखरा निवासी प्रेमी जोड़ा बताया जा रहा है।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026