यूपी के मथुरा में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक पिकअप ने मजदूरों को कुचल दिया, जो ईंट भट्ठे में काम करने के लिए हरियाणा जा रहे थे। हादसे में दो बच्चियों समेत दो महिला मजदूरों की मृत्यु हो गई है, जबकि चार मजदूर घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में ईंट भट्टे पर काम करने के लिए बिहार के गांव हेट विद्या हीचापुर थाना कोंच जिला गया के रहने वाले मजदूर ईंट भट्ठे में करने के लिए अलीगढ़ तक ट्रेन से आए थे। यह सभी अलीगढ़ से पिकअप में सवार होकर होडल जा रहे थे। इस दौरान कोसी-शेरगढ़ रोड पर गांव सात विस्वा नगरिया के पास पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
पिकअप के पोल से टकराने के बाद तार टूट कर गिरने लगे। ऐसे में करंट से बचने के लिए कुछ मजदूर पिकअप से उतर गए। इस दौरान पिकअप के ड्राइवर ने गाड़ी बैक की तो मजदूर हादसे की चपेट में आ गए।
हादसे में गौरी देवी, बच्ची कोमल, कुंती देवी, बच्ची प्रियंका की मौके मृत्यु हो गई है, जबकि जबकि काजल, कुमारी जीरा, कुमारी माना, गगन कुमार घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साभार सहित
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026