Lucknow, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअल रैली ‘जन चौपाल‘को 31 जनवरी, 2022 को होगी। रविवार को रैली को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल ने रैली के प्रसारण के लिए प्रदेश मुख्यालय पर बनाए गए वर्चुअल रैली स्टूडियो का निरीक्षण भी किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के 5 जिलों की 21 विधानसभाओं के 98 मंडलों पर होने वाले कार्यक्रम में सीधे तौर पर 49000 लोग सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आगरा व उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में बने वर्चुअल रैली स्टूडियो से रैली में जुड़ेंगे।
जन चौपाल रैली की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री और वर्चुअल रैली प्रभारी श्री अनूप गुप्ता ने बताया कि सोमवार को होने वाली रैली में सहारनपुर की नकुड़, बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, गंगोह और रामपुर मनिहारन विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जायेगा। इसके अलावा शामली की कैराना, थाना भवन और शामली में वर्चुअल रैली के प्रसारण के लिए प्रबंध किए गए हैं। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, पुरकाजी, चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर में जनचौपाल रैली का प्रसारण को देखने के लिए व्यवस्था की गई है। बागपत जिले में छपरौली, बड़ौत और बागपत विधानसभाओं के मंडलों में प्रसारण को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। वहीं गौतमबुद्धनगर के दादरी, जेवर में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी भी किसी एक स्थान पर रैली में जुड़ेंगे।
श्री अनूप गुप्ता ने बताया कि इन पांचों जिलों में 98 सांगठनिक मंडलों में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। इन स्थानों पर कोरोना गाइड लाइन के आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 500-500 की संख्या में कुल 49 हजार लोग सीधे जन चौपाल रैली का प्रसारण देखेंगे। इसके अतिरिक्त इन जिलों के 7878 बूथों पर शक्तिकेन्द्र, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन को टेलीविजन के माध्यम से भी रैली दिखाने का आग्रह किया गया है। बताया कि इसके अतिरिक्त जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जन चौपाल रैली के लिंक भेज रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर से कार्यकर्ता और आमजन भी प्रधानमंत्री जी को विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे।
UP Election 2022 स्मृति ईरानी ने कहा- जय श्रीराम के उद्घोष की आदत डाल लें सपा के लोग
UP Election 2022 दंगा कराने की साजिश के लिए आई है दो लड़कों की जोड़ी: सीएम योगी
UP Election 2022 स्मृति ईरानी ने कहा- जय श्रीराम के उद्घोष की आदत डाल लें सपा के लोग
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026