अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच से पहले बुमराह ने कमर में दर्द की शिकायत की थी। जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह को ठीक होने में 4 से 6 महीने लगेंगे। तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच से पहले अभ्यास के दौरान उन्हें पीठ में दर्द हो रहा था। जिसके बाद मेडिकल टीम के कहने पर उन्हें पहले टी-20 मैच से बाहर किया गया था। इसी चोट के कारण उन्होंने एशिया कप भी नहीं खेला था।
टी20 विश्व कप से बुमराह का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है। भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या उनकी डेथ गेंदबाजी है। ऐसे में उनके बाहर होने से यह समस्या और बढ़ गई है। टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 18वें और 19वें ओवर में बहुत महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि बुमराह के आने से टीम की ये समस्या खत्म होगी। वो डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं।
बुमराह की जगह अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी को टीम में शामिल किया जा सकता है। शामी को भारतीय टी20 टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था।
बता दें बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में ही वापसी की थी, उससे पहले वह चोट की वजह से बाहर थे। लेकिन वह वापसी के बाद सिर्फ दो ही मैच खेल पाए। चोट के चलते ही जसप्रीत बुमराह एशिया कप-2022 में हिस्सा नहीं ले पाए थे और भारतीय टीम वहां सुपर-4 स्टेज से ही बाहर हो गई थी।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026