लखनऊ। राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज विधायक बागी तेवर अपना लिए हैं। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा है।
सपा के विधायक मनोज पांडे ने पत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखा कि मैं मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा स्वीकार किया जाए।
इसके साथ ही अमेठी गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह के भी बागी होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही अंबेडकरनगर से सपा विधायक राकेश पांडे ने भी बागी तेवर अपना लिया है। तीनों ने संयुक्त बयान में कहा कि अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे।
विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी पार्टी की दोनो मीटिंग में नही गए थे और उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर रखा था। यह तीनों भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। राकेश पांडे के सांसद बेटे रितेश पांडे दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए हैं।
-एजेंसी
- कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में - October 11, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य ‘एकता महायज्ञ’: पार्षद मुरारी लाल गोयल के संयोजन में सजा आस्था का अनूठा दरबार - October 11, 2026
- आगरा में क्षमावाणी पर्व और आचार्य विमल सागर जी की जन्म जयंती पर भव्य समारोह: एमडी जैन में मेधावी छात्रों और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान - October 11, 2026