बीएचयू के छात्रों पर एक डॉक्टर ने आप्रकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डॉक्टर की शिकायत के बाद वाराणसी पुलिस ने आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि छात्रों ने डॉक्टर को सोशल मीडिया से संपर्क कर बीएचयू हॉस्टल में बुलाया था। फिर डॉक्टर को बंधक बनाकर उसे न्यूड किया गया और अप्राकृतिक दुष्कर्म की किया।
घटना के दौरान छात्रों पर पीड़ित डॉक्टर के साथ मारपीट और लूट का भी आरोप लगा है। डॉक्टर की शिकायत के अनुसार छात्रों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के दौरान पीड़ित का वीडियो बनाया और फिर साठ हजार रुपए भी मांगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी शास्त्रीय संकाय में तृतीय वर्ष के छात्र है। ब्वॉज हॉस्टल में रहते हैं। सोमवार को लंका थाने की पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार किया। डॉक्टर ने छात्रों पर दुष्कर्म, लूट और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
डॉक्टर ने बताया कि बीएचयू के छात्रों ने अपने दोस्त के इलाज के लिए बुलाया था। डॉक्टर के वहां पहुंचते ही उन लोगो ने कमरे को बंद कर लिया और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाएं। इतना ही नहीं विरोध करने पर छात्रों ने वीडियो बनाया और उसके साथ मारपीट की। उसकी सोने की चेन, अंगूठी और साठ हजार रुपए भी लूटे। वहां से किसी तरह बचकर डॉक्टर ने इस घटना की शिकायत लंका थने में की। जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
-एजेंसी
- अवैध मतांतरण केस: कनाडा में छिपे मास्टरमाइंड दाऊद अहमद पर कसेगा शिकंजा, रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी - March 2, 2026
- बच्चा ट्रेन में छूटा तो बदहवास होकर दौड़ी मां, आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में दो बार गिरी महिला, वीडियो वायरल - March 2, 2026
- कला के कैनवास पर आधी आबादी की हुंकार: केंद्रीय मंत्री बघेल बोले— ‘आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं महिलाएं’ - March 2, 2026