Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ में 120 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। इस घटना के बाद आगरा में होने वाला भोले बाबा का सत्संग निरस्त कर दिया गया है।
भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध नारायण हरि साकार बाबा कौशल संघ आगरा के सैया में 4 जुलाई 2024 को होना था। इसकी सारी तैयारी कर ली गई थी। टेंट भी लग गया था। सत्संग के लिए उप जिलाधिकारी से अनुमति ली गई थी। हाथरस की घटना के बाद आगरा का सत्संग निरस्त कर दिया गया है।
बता दें कि हाथरस भगदड़ में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक मौके पर पहुंचे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जुलाई को हाथरस पहुंच रहे हैं। इस घटना पर संसद में भी चर्चा की गई।
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026
- UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड आवंटन - February 11, 2026