उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदरा राऊ कस्बे में सत्संग के दौरान भगदड़ में एक दर्दनाक घटना हुई। इस घटना में अब तक 27 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। मृतकों की सबसे ज्यादा महिलाएं बताई जा रही हैं। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। इसके साथ ही घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि, हाथरस के सिकंदरा राऊ कस्बे में एक बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा उस दौरान हुआ जब भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। कहा जा रहा है कि, सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से लोग जाना शुरू किए। इसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में अभी तक 27 लोगों के मौत की सूचना है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। वहीं, मृतकों की सूची में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि, संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। बताया जा रहा है कि, पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में देरी बताई जा रही हे। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के अस्पताल में घायलों को भेजा है। बताया जा रहा है कि, अभी तक 25 महिलाएं और दो बच्चों की भगदड़ में मौत हुई।
Compiled by up18News
- आधी रात को गूंजा वृंदावन चंद्रोदय मंदिर—‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से झूम उठा धाम, पढ़िए चंचलापति दास ने क्या कहा - September 4, 2026
- जब जिला जेल आगरा की दीवारों में गूंजा राम नाम… ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट ने कैदियों संग किया संकीर्तन - September 4, 2026
- आगरा के खाटू श्याम मंदिर में भव्यता के साथ मनाया गया श्री कृष्णा जन्मोत्सव, फूलों की मनमोहक बगिया में विराजे बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - September 4, 2026