Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। यूरिया की कालाबाजारी और खाद की चल रही कमी को लेकर प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश भर में इस समय किसानों को खाद की किल्लत झेलनी पड रही है। कमी के चलते खद की काला बाजारी भी से भी किसान परेशान हैं। कुछ दिनों से यह परेशानी बनी हुई है। कांग्रेस ने किसानों की नब्ज को टटोल कर किसानों के साथ खडा होने का दावा किया है।
जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया
प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेसियों के लिए जिलाधिकारी कार्यालय का गेट नहीं खोला गया। कांग्रेसियों ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को गेट के बाहर से ही ज्ञापन सौंपा।
दीपक चौधरी ने कहाकि किसान अपनी धान की फसल के लिए कालाबाजारी से ऊंचे दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सहकारी समितियों से यूरिया गायब है लेकिन बाजार में यूरिया की कालाबाजारी धड्डले से हो रही है।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026