डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लाड़ली किशोरी जी सेवा ट्रस्ट श्रीधाम वृंदावन, मथुरा द्वारा श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। भागवत कथा 12 जनवरी, 2024 तक होगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से कथा हो हो रही है। स्थान है- 119, एमआईजी, ए ब्लॉक, शास्त्रीपुरम के सामने वाला पार्क (ट्यूबवेल वाला पार्क)। समय है- दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक। मुख्य यजमान हैं- शास्त्रीपुरम निवासी मनोज कुमार शर्मा और श्रीमती पूरन शर्मा (दोनों प्रधानाध्यापक)।
कलश यात्रा और कन्यापूजन
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी को कलश यात्रा एवं कन्या पूजन के साथ भागवत कथा शुरू हुई। कलश यात्रा को अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज, पार्षद प्रवीणा राजावत, शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, सचिव डॉ. लाखन सिंह, सुनील शर्मा, किशन सिंह चाहर, अजय सिकरवार, आदित्य गौतम आदि ने तिरंगा लहराकर किया। पीत वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थीं। पूरे मार्ग पर नृत्य और राधे-राधे की गूंज होती रही। शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक में भ्रमण के बाद कलश यात्रा कथास्थल पर आई।

अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज ने प्रथम दिन कथा का महत्व बताया। उन्होंने कलश उठाने वाली बहनों से कहा कि भूमि पर शयन करना है, प्याज-लहसुन, बैंगन का सेवन नहीं करना है, क्रोध नहीं करना है, संयमित जीवन जीना है।
उन्होंने कहा कि ये कथा यात्रा है। कथा सुनने से संसार की वस्तु नहीं मिलती। शरीर में बल और धन मिलने की बात भी भूल है। धन लक्ष्मी है, जो किसी के बंधन में नहीं रहती है। भागवत कथा सुनने वाला भक्त राधामय रहता है। अगर १०० में ५ भी राधामय हो गए तो कथा सफल है। कथा भक्ति का दीपक जलाती है। मृत्यु के बाद राधा अपने हृदय में स्थान देती है। पूर्वजों की मोक्ष और संतान की प्राप्ति होती है।
भागवत कथा स्थल पर ३३ कोटि देवता, गंगा और यमुना समेत सभी नदियां अपनी एक कला के साथ विश्राम करते हैं। पितृ देवता, नगर देवी पूर्ण कला के साथ विश्राम करते हैं। एक भागवत कथा से सवा लाख सत्य नारायण कथाओं और नौ कन्याओं का विवाह का फल मिलता है।

महाराज ने कहा कि कलयुग में भक्त कथा सुनना चाहता है लेकिन सुनने का नहीं मिल रही।
कलयुग केवल नाम आधारा।
सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा।।
ईश्वर नाम का भूखा है। मंदिर में दो घंटा और १० मिनट राधा जाप बराबर है लेकिन माता की दुखी करने वाले को फल नहीं मिलता। मां बाप की परिक्रमा नहीं तो गिर्राज परिक्रमा से क्या होगा। मां-बाप हमारे प्रथम भगवान हैं।
उन्होंने कहा कि हम राम के भक्त है और रामभक्त की कोई जाति नहीं होती। मांस खाने वाले की जाती है। पशु काटने वाला हत्यारा है, ये जाति है। प्रेम की वर्षा करो, प्रेम से अमृत मिलता है। क्रोध छोड़ दो। कथा में अमृत की वर्षा होगी।
सूत जी की आयु १८ वर्ष है। ८८ हजार मुनि वंदन करने लगे। सूत जी ने पूछा तो मुनियों ने कहा, हम उम्र में बड़े हैं लेकिन आप ज्ञान में बड़े हैं।
जिन हरि कथा सुनी नहीं काना
वे नर हैं सब पशु समाना।
जहां मन की गति रुक जाती है तो मानव सुखी। इसी कारण लोग वृंदावन आते हैं। वृंदावन में विदेश आ रहा लेकिन पड़ोस नहीं जा रहा।

संजय शास्त्री महाराज ने कहा कि ज्ञान वैराग्य के लिए शरीर निरोगी होनी चाहिए। ये भजन से होगा। भटकने से भगवान नहीं मिलता, हरि भजन में शांति है। जब संसार की बातें बेकार लगने लगे तो परमात्मा मिल गया। जब हम ईश्वर से कनेक्ट नहीं तो ही बुराई करते हैं। कथा सुनने के लिए एक पैर पर भी खड़ा होना पड़े तो कहो जाएं। भागवत कथा ही पितरों का मोक्ष कराती है। दिखावा से भगवान नहीं मिलता।
जी स्त्री घर में कलह करे तो समझो घर का पतन हो गया। बहन बेटी गर्भवती तो हरि जाप करे। पितरों की आत्मा की शांति के लिए भागवत करो, गया में पिंडदान नहीं। 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे से हवन होगा। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक प्रसाद वितरण होगा।

ये संभाल रहे हैं व्यवस्था
कन्हैया शर्मा, गरिमा, अंशी, डिम्पल, कविता, रागिनी, तनु, नेहा, कीर्ति।
शहरवासियों को आमंत्रण
श्री ब्रह्मदत्त शर्मा, श्री रवीश चंद शर्मा, श्री योगेश कुमार शर्मा, श्री राम हरी शर्मा-श्रीमती गीता शर्मा, श्री कृष्ण हरी शर्मा – श्रीमती अंजली शर्मा, श्री मनोज कुमार शर्मा-श्रीमती पूनम शर्मा, श्री पंकज कुमार शर्मा- श्रीमती पूजा शर्मा, श्री मंयक शर्मा, दक्षत, पीयूष, कन्हैया, देवांश, कीर्ति, अदिति, बन्दिता, कविता, रागिनी, प्रज्ञा, आराधया, यथार्थ शर्मा, प्रिंशा ने कथा का आमंत्रण दिया है।
निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर
कथा स्थल पर 6 जनवरी से निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर भी लगाया जाएगा। यहां 11.30 बजे से एक बजे तक कोई भी स्वचालित मशीन से अपने शरीर के अंदरूनी फैट और वजन के बारे में जान सकता है। मधुमेह, बीपी, थायराइड, घुटनों की समस्या, अपच, गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि लाइफ स्टाइल जनित समस्याएं हैं। न्यूट्रीशन विशेषज्ञ सलाह देंगे कि खानपान और लाइफ स्टाइल बदलकर किस तरह स्वस्थ रहा जा सकता है।

शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति की अपील
शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, सचिन डॉ. लाखन सिंह, पूर्व पार्षद मंजू वार्ष्णेय, अभयपाल सिंह, अजय सिकरवार, देवेंद्र सिंह परमार, कपिल यादव, किशन सिंह चाहर, मुन्नालाल राजपूत, राजवीर सिंह, सुनील शर्मा, तरुण कुमार, राजकिशोर परमार, आरपी सिंह, सुभाष राठौर, संदीप सिंह आदि ने शहवासियों से अपील की है कि भागवत कथा का श्रवण कर पुण्यलाभ कमाएं।
- ताजमहल के सामने वो आखिरी मुस्कुराहट: आगरा घूमने आए ईरानी नौसैनिकों की तस्वीरें अब बनीं दर्दनाक याद - March 6, 2026
- फिरोजाबाद पुलिस का ‘एंटी-हुड़दंग’ डोज: नशे में कर रहे थे बदतमीजी, थाने में बना दिया ‘मुर्गा’, वीडियो हुआ वायरल - March 6, 2026
- आगरा में जाम छलकाने का नया रिकॉर्ड: होली के 3 दिनों में गटक गए 38 करोड़ की शराब - March 6, 2026