Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा की पावन धरती पर पहली बार बनने जा रहे भगवान परशुराम चौक सेक्टर-5 आवास विकास कॉलोनी में भव्य आयोजन कर रथ यात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम रथ को महापौर नवीन जैन ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ का पूजन कराया। दीपक जलाकर महापौर और समिति के पदाधिकारियों ने परशुराम की आरती की। महापौर और पार्षद कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर परशुराम चौक पर यह आयोजन किया गया।
इस मौके पर भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, संरक्षक जितेंद्र भारद्वाज, महामंत्री मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी सोनू पंडित और कार्यक्रम संयोजक गिरजा शंकर शर्मा ने महापौर को परशुराम का शस्त्र फरसा भेंट किया।

अपने उद्बोधन में महापौर ने कहा आगरा का यह परशुराम चौक उत्तर भारत का सबसे दिव्य और भव्य चौक होगा। आगरा में सभी महापुरुषों और भगवान को समर्थित स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है जो शहर की पहचान बनेंगे। इस मौके पर महापौर ने परशुराम चौक के सौंदर्यीकरण के साथ प्रकाश व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
परशुराम रथ का आवास विकास के सभी सेक्टर में आरती और पूजन किया गया। महापौर के साथ भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन, पार्षद राजेश प्रजापति, पार्षद जितेंद्र पाराशर, भाजपा नेता मधुसूदन शर्मा, केके भारद्वाज, अनिरुद्ध भदौरिया, डॉ पंकज नगाइच, नरेश दीक्षित, सपा नेता मदन मोहन शर्मा, डॉक्टर पार्थ सारथी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, अनिल सारस्वत, शशांक भदौरिया, समाजसेवी बृजेश पंडित, मधुसूदन शर्मा, श्याम दीक्षित, गोविंद पाराशर, विनोद गर्गाचार्य, राहुल सिंह, दीपेश अग्रवाल, आदि लोग मौजूद रहे।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026