Agra, Uttar Pradesh, India. भाजपा उत्तर प्रदेश के सहसंगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि पार्टी की चुनाव यात्रा 19 दिसम्बर को मथुरा से शुरू होगी। सदस्यता अभियान 31 दिसम्बर तक चलेगा। सभी मोर्चों के विधानसभावार सम्मेलन होंगे। अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा के सम्मेलन होने हैं। प्रवासी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं त्रिदेव सम्मेलन होगा। बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बिल्डिंग लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) को पार्टी त्रिदेव कहती है।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
श्री सिंह ब्रजक्षेत्र चुनाव संचालन समिति की बैठक को एक होटल में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संचालन समिति से संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्व समझाए। सभी को चुनाव तक हर कार्यक्रम में लग जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर युवा मोर्चा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से बाइक रैली निकलेगा। रैली में 1000 से ज़्यादा बाइक होंगी। वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
बैठक में उत्तर प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी संजीव चौरसिया, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, नागेन्द्र सिकरवार, हेमन्त राजपूत, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, हेमेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन आर्य, हेमन्त शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, मंत्री अनीता जैन, अशोक पिप्पल, डॉ. रजनीश त्यागी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, अवधेश रावत, संजीव भारद्वाज, आरके राघव, विजय भदौरिया, रजनीश पाण्डे, मनीष गौतम, मनोज राघव, अजय अवागढ़, संजीव चौबे आदि उपस्थित रहे।
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026