Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा पराक्रम को नमन कार्यक्रम को लेकर विश्व संवाद केंद्र आगरा पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
विनीत शर्मा महानगर प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बताया कि अंग्रेजों ने 23 मार्च को भारत माता के वीर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तीनों को एक साथ फांसी दी थी। देश में इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी श्रंखला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा 23 मार्च शाम को 6:00 बजे जीआईसी मैदान पंचकुइयां पर एक कार्यक्रम पराक्रम को नमन आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रमोद शर्मा जी क्षेत्र कार्यवाह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।
प्रेस वार्ता में सह संयोजक रजनीश कुमार महानगर विद्यार्थी प्रचारक विश्व प्रताप जी भी उपस्थित रहे।
- इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर हाई कोर्ट बेंच तक, कांग्रेस नेता ने गिनाए आगरा की उपेक्षा के ‘5 बड़े जख्म’ - March 29, 2026
- Agra News: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, सूर्य नगर बूथ पर जुटा जनसमूह - March 29, 2026
- उत्तर प्रदेश में बदला FIR का नियम: घरेलू हिंसा और मानहानि जैसे मामलों में मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य - March 29, 2026