चीन और अन्य देशों में कोविड के बढ़ते केसों ने भारत में भी चिंता बढ़ा दी है। अब एक बड़ी खबर आगरा से आ रही है। आगरा में ताजमहल का दीदार करने वालों के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
एएनआई की खबर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अब ताजमहल में उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जो कोरोना टेस्टिंग कराकर आएंगे। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के जिला सूचना अधिकारी अनिल सत्संगी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए अब सभी टूरिस्ट के लिए कोरोना टेस्टिंग अनिवार्य कर दी गई है। इससे पहले यह सिर्फ विदेशी टूरिस्ट के लिए अनिवार्य की थी लेकिन कोरोना के बढ़ते केस की वजह से अब हर व्यक्ति जो ताजमहल में प्रवेश करेगा उसे कोरोना टेस्ट का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग चीन, जापान, ब्राजील, अमेरिका के पर्यटकों के साथ ही इन देशों से लौटने वाले लोगों पर नजर रखेगा। सर्दी जुकाम, खांसी के साथ ही कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच कराई जाएगी। होटल संचालकों को भी आगाह कर दिया गया है। सर्दी जुकाम खांसी और बुखार के मरीजों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026